Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather Delhi-NCR: दिल्ली में मौसम का बड़ा यू-टर्न, होली से पहले बदलेगी फिजा! 1 मार्च से दस्तक देगा नया संकट

Weather Forecast Today Delhi NCR: सर्दियों की विदाई के साथ ही दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather) के मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। एक तरफ जहां लोग गुलाबी ठंड को अलविदा कह रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ होली के त्योहार (Weather Forecast for Holi) से पहले ही सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं। क्या आने वाले दिनों में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी? या फिर बारिश मौसम का मिजाज बदलेगी। आइए जानतें हैं मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट क्या कहती है?

आज दिल्ली (Weather In Delhi) और आसपास के इलाकों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय 'मिस्ट' यानी हल्की धुंध दर्ज की गई है। आज का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास है और हवा में नमी 82% तक बनी हुई है।

weather-forecast-today-delhi-ncr

Weather Delhi Local Areas: दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के सभी जिलों और एनसीआर के शहरों में मौसम इस प्रकार रहेगा:

  • उत्तर दिल्ली (Weather in North Delhi): मुख्य रूप से साफ आसमान, सुबह के समय धुंध छाई रहेगी।
  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली (Weather in North East Delhi): आसमान साफ रहेगा और सुबह धुंध रहने की संभावना है
  • उत्तर-पश्चिम दिल्ली (Weather in North-West Delhi): मुख्य रूप से साफ आसमान और सुबह के वक्त धुंध रहेगी
  • पश्चिम दिल्ली (Weather in West Delhi): आसमान साफ रहेगा, सुबह के घंटों में हल्की धुंध देखी जाएगी।
  • दक्षिण दिल्ली (Weather in South Delhi): मुख्य रूप से साफ आसमान और सुबह के समय धुंध रहने के आसार हैं
  • दक्षिण-पश्चिम दिल्ली (Weather in South-West Delhi): आसमान साफ रहेगा और सुबह धुंध रहेगी।
  • दक्षिण-पूर्वी दिल्ली (Weather in South-East Delhi): मुख्य रूप से साफ मौसम और सुबह के समय धुंध रहने की संभावना है।
  • नई दिल्ली (Weather in New Delhi): आसमान साफ रहेगा, सुबह के समय धुंध/कोहरा रह सकता है।
  • सेंट्रल दिल्ली (Weather in Central Delhi): मुख्य रूप से साफ आसमान और सुबह हल्की धुंध रहेगी।
  • शाहदरा (Weather in Shahdara): आसमान साफ रहेगा, सुबह के समय धुंध छाई रहने की संभावना है।
  • पूर्वी दिल्ली (Weather in East Delhi): मुख्य रूप से साफ आसमान रहने की संभावना है।

Weather In Delhi NCR: एनसीआर (NCR) का मौसम

  • फरीदाबाद (Weather In Faridabad): आसमान साफ रहेगा और सुबह के समय धुंध रहेगी।
  • गुरुग्राम (Weather In Gurgaon): मुख्य रूप से साफ आसमान और सुबह के वक्त धुंध रहेगी।
  • नोएडा (Weather In Noida): आसमान साफ रहेगा और सुबह हल्की धुंध रहने के आसार हैं।
  • गाजियाबाद (Weather In Ghaziabad): मुख्य रूप से साफ आसमान और सुबह के समय धुंध दर्ज की जाएगी।

Tomorrow Weather Delhi: कल कैसा रहेगा मौसम? (27 फरवरी 2026)

कल यानी 27 फरवरी को भी दिल्ली के सभी जिलों (उत्तर से दक्षिण तक) और एनसीआर के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज स्थिर रहेगा। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, हालांकि सुबह के समय धुंध या 'मिस्ट' छाई रहेगी।

Weather In Delhi: 1 मार्च से दस्तक देगा नया संकट

1 मार्च को मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही धूप तेज होने लगेगी। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के सभी क्षेत्रों और नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद में आसमान पूरी तरह साफ (Mainly Clear Sky) रहेगा और सुबह के समय हल्की धुंध बनी रहेगी।

AQI Delhi Today: आज दिल्ली में प्रदूषण का स्तर (AQI Report)

मौसम के साथ-साथ दिल्ली की हवा भी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होती जा रही है।

  • AQI: आज दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 204 पहुंच गया है, जो 'Severe' (गंभीर) श्रेणी में आता है।
  • प्रमुख प्रदूषक: हवा में PM2.5 का स्तर 134 µg/m³ और PM10 का स्तर 168 µg/m³ दर्ज किया गया है।
  • ग्लोबल रैंकिंग: वर्तमान में दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में 48वें स्थान पर है।
  • अन्य कारक: हवा की गति 11.9 km/h है और UV इंडेक्स 1.1 है।

Rainfall Forecast in Delhi NCR: दिल्ली में बारिश कब होगी?

मौसम विभाग और विभिन्न वेदर वेबसाइट्स के अनुसार, फिलहाल दिल्ली-NCR में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हैं, लेकिन उनका असर केवल पहाड़ी राज्यों (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड) तक सीमित रहेगा, जहां 26-28 फरवरी और 2-3 मार्च को बारिश/बर्फबारी हो सकती है। दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क (Dry) बना रहेगा। होली तक बारिश की कोई बड़ी संभावना नजर नहीं आ रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+