Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather News Update:दिल्ली-NCR में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम? UP और बिहार का जानें हाल

Weather News Update: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को अगले कुछ दिनों तक शुष्क और गर्म मौसम का सामना करना पड़ेगा। हालांकि मौसम विभाग ने अभी तक आधिकारिक रूप से मानसून की विदाई की घोषणा नहीं की है, लेकिन अगले चार दिन शुष्क रहने की संभावना है। सप्ताहांत में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है, लेकिन इससे पहले मौसम साफ रहेगा।

तेज धूप के कारण दिन के समय खासकर दोपहर में उमस भरी गर्मी से परेशानी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Weather Forecast News Update

आज का मौसम कैसा रहेगा? (Delhi Weather)
1 अक्टूबर यानी मंगलवार को पूरे दिन धूप रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की गति आठ से 16 किमी प्रति घंटे के बीच हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ऐसे में दिन में बाहर निकलने पर गर्मी से बचने के लिए एहतियात बरतनी होगी।

सोमवार का तापमान
बीती 30 सितंबर यानी सोमवार को दिल्ली में सुबह से तेज धूप रही, जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। अधिकतम तापमान सामान्य 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 92% से 55% के बीच रहा, जिससे उमस भी महसूस की गई।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता (Delhi AQI)
दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 127 रहा, जबकि रविवार को यह 76 था। केवल 24 घंटे में 51 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है, और अगले कुछ दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है।

यूपी और बिहार का मौसम अपडेट (Uttar Pradesh, Bihar Weather Update)

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में हुई बारिश का सिलसिला थमने वाला है। खासकर पश्चिमी यूपी में 1 से 3 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी यूपी में हालांकि हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन फिलहाल किसी बड़ी बारिश का अनुमान नहीं है।

बिहार: बिहार के पश्चिम और मध्य भागों में एक-दो जगहों पर बिजली गिरने और बादल गरजने का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसे लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

इसके अलावा, बिहार के दरभंगा, सीतामढ़ी समेत चार जिलों में नदियों के तटबंध टूटने से बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, बाढ़ के कारण राज्य के 16 जिलों की लगभग 9.90 लाख आबादी प्रभावित हुई है।

नोएडा का अगले 7 दिनों का मौसम और AQI अपडेट

तारीख तापमान मौसम
1 अक्टूबर 36.63 डिग्री सेल्सियस साफ
2 अक्टूबर 37.86 डिग्री सेल्सियस साफ
3 अक्टूबर 37.08 डिग्री सेल्सियस साफ
4 अक्टूबर 36.06 डिग्री सेल्सियस साफ
5 अक्टूबर 36.83 डिग्री सेल्सियस कुछ बादल
6 अक्टूबर 35.69 डिग्री सेल्सियस साफ
7 अक्टूबर 35.97 डिग्री सेल्सियस साफ

अगले कुछ दिन गर्मी और धूप का असर रहेगा, इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी है। वहीं, प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है, जिससे लोगों को खास ध्यान रखना चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+