Delhi Weather Forecast: मानसून कर रहा है बेईमानी, फिर बढ़ी राजधानी में उमस, जानिए कब मिलेगी राहत?
Delhi Weather Forecast: दिल्ली में एक बार फिर से उमस ने आफत पैदा कर दी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश का अनुमान व्यक्त किया था लेकिन इसके बाद भी मानसून दगा दे गया और बरसात नहीं हुईजिसकी वजह से एक बार फिर से यहां पर उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
आईएमडी ने आज से लेकर अगले दो-तीन दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। उसका कहना है कि आज देश की राजधानी में बरसात होगी जिससे कि लोगों को नमी और उमस से राहत मिलेगी तो वहीं अगले दो तीन दिन दिल्ली में बारिश वाला सीजन रहेगी।

मंगलवार को यहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है तो वहीं दूसरी ओर आज भी यहां पर अधिकतम तापमान इसी के आस-पास रहने की उम्मीद है, यही हाल नोएडा और गाजियाबाद का भी रहेगा फिलहाल बारिश की वजह से यहां के प्रदूषण में भी कमी आई है और हवा साफ हुई है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 121 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 101 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 13 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 103 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -114 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -106 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
तो वहीं अ्गले 24 घंटो के अंदर मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। उसने यूपी के पश्चिमी इलाके, एमपी, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, कोंकण -गोवा में ORANGE अलर्ट जारी है तो वहीं महाराष्ट्र में आज भी भारी बरसात हो सकती है जिसके लिए यहां के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी है, जिसमें कि मुंबई भी शामिल है।
उत्तराखंड में भी भारी बारिश की आशंका
तो वहीं बंगाल, सिक्किम अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय, गुजरात में येलो अर्ट और हिमाचल, जम्मू ओर उत्तराखंड में भी भारी बारिश की आशंका है,जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications