Delhi Weather: दिल्ली-NCR में रहेगा बादलों का डेरा, AQI आज भी 400 पार, जानिए IMD का अपडेट

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में तब्दीली जारी है, पिछले दो -तीन दिनों में यहां के तापमान में कमी देखी जा रही है तो वहीं दूसरी ओर आज यहां पर बारिश के आसार नजर आ रहे हैं क्योंकि हिमाचली क्षेत्र में बनने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली और आस-पास के इलाकों नें बारिश होने के आसार दिख रहे हैं, अगर यहां पर बरसात होती है तो निश्चित तौर पर तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी और इसलिए ही आईएमडी ने सबको सचेत रहने के लिए कहा है।

Delhi Weather

अगर ऐसा होता है तो दिल्ली के प्रदूषण में कमी आएगी जो कि इस वक्त चरम पर है। आज भी यहां का AQI 400 पार चल रहा है। फिलहाल आज जहां दिल्ली में बादल छाए रहने के आसार हैं वहीं दूसरी ओर दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 418 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 418 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 429 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 412 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -422 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 398 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 397 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

आज नोएडा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है और यहां भी धुंध छाई हुई है। जबकि दूसरी ओर दक्षिण में मौसम का मिजाज खराब है। तमिलनाडु में भारी बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। आज भी यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को भारी बरसात के चलते कई जगहों पर जलजमाव देखा गया तो वहीं स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम फिलहाल शुष्क रहेगा और मिजोरम-सिक्किम में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+