'हमने देश को Model of Governance दिया', AAP के स्थापना दिवस पर बोले केजरीवाल
Aam Aadmi Party Foundation Day: आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाषण दिया। उन्होंने कहा कि "उनकी चिंता दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की है। देश के हर आम आदमी की उम्मीद बन चुकी "आम आदमी पार्टी" आज देश की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा,
"देश की राजनीति में Model of Governance दिया"
अरविंद केजरीवाल ने Model of Governance की बात करते हुए कहा कि हमने इस देश को ईमानदारी से काम करने वाला गवर्नेंस दिया, जिसमें आम लोगों के बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था समेत कई जनसुविधाओं का इंतजाम किया गया। केजरीवाल ने कहा, आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू की गई स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी और सड़क की राजनीति की आज देशभर में बात की जाती है।

"सफाईकर्मियों को घर पर चाय और खाने के लिए बुलाएं"
उन्होंने आप विधायकों को प्रतिदिन सफाईकर्मियों के साथ चाय-नाश्ता करने की अपील की। उन्होंने कहा, मेरे इलाके में जितने सफाईकर्मी रहते हैं, बुधवार को हम उन्हें अपने घर चाय पीने के लिए बुला रहे हैं। गुरुवार से सभी विधायक और पार्षद अपने घर पर लोगों को चाय नाश्ते पर नियमित रूप से आमंत्रित करें। उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश करें।
आगे उन्होंने कहा कि AAP सरकार ने सफाईकर्मियों का ख्याल रखा। MCD में हमारी सरकार ने 8 हजार से ज्यादा सफाईकर्मियों को पक्का किया और उन्हें समय से तनख्वाह दी।
"Jhuggi Tourism गरीबी का मजाक है"
BJP नेताओं द्वारा शुरू किए गए झुग्गी ट्यूरिज्म को लेकर केजरीवाल ने कहा, BJP नेता 'Jhuggi Tourism' करने जा रहे हैं। एक दिन झुग्गी में रहकर, ये एक साल बाद बुलडोज़र लेकर ग़रीबों की झुग्गी तोड़ने आयेंगे। उन्होंने कहा, मैंने अपने जीवन के 10 साल झुग्गियों में बिताएं हैं। झुग्गी वाले इनसे सावधान रहना।












Click it and Unblock the Notifications