अरविंद केजरीवाल में रखा गणेश पूजन का सार्वजनिक कार्यक्रम, लोगों से की लाइव जुड़ने की अपील
नई दिल्ली, सितंबर 10। देशभर में आज से गणेश महोत्सव की शुरुआत हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आज शाम को भव्य गणेश पूजन करेंगे। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में उनके उनके मंत्री भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शाम 7 बजे से होगा।
Recommended Video

गणेश चतुर्थी पर नहीं होंगे सार्वजनिक समारोह
गणेश पूजन कार्यक्रम की घोषणा करते हुए सीएम केजरीवाल ने इस उत्सव को देशभक्ति और आध्यात्मिकता का मिश्रण बताया है। दरअसल, दिल्ली सरकार ने COVID-19 महामारी के मद्देनजर गणेश चतुर्थी उत्सव के सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने आज शाम लोगों को लाइव "आरती" में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
देश की 130 करोड़ जनता को लाइव आरती का आमंत्रण
इस संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा, 'हम एक भव्य गणेश पूजन का आयोजन कर रहे हैं और मैं दिल्लीवासियों सहित देश के सभी 130 करोड़ लोगों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं।' उन्होंने कहा कि यह एक चमत्कार होगा और हमारी सभी इच्छाएं पूरी होंगी क्योंकि 130 करोड़ लोग एक साथ भगवान गणेश की पूजा करेंगे। सीएम ने कहा कि बाल गंगाधर तिलक पुणे में सार्वजनिक रूप से गणेश चतुर्थी मनाने वाले पहले व्यक्ति थे। उनकी इस प्रयास ने बाद में आंदोलन का रूप ले लिया और इसी वजह से गणेश महोत्सव ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बॉलीवुड के दो गायक देंगे प्रस्तुति
सीएम ने बताया कि इस अवसर पर बॉलीवुड गायक शंकर महादेवन और सुरेश वाडेकर भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा,'गणेश चतुर्थी समारोह ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों को एकजुट करने का काम किया।'
पिछले साल केजरीवाल ने दिवाली भी मनाई थी अक्षरधाम मंदिर में
आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल दिवाली पूजन भी इसी तरह किया था। उन्होंने अपने मंत्रियों के साथ दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में लक्ष्मी पूजन किया था। इस दौरान सीएम के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। साथ ही उस कार्यक्रम का भी लाइव टेलिकास्ट किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications