पानी के लिए सत्याग्रह: दिल्ली को जब तक अतिरिक्त पानी नहीं मिलता तब तक जारी रहेगा जल मंत्री आतिशी का अनशन
Delhi Water Crisis: देश की राजधानी दिज्ली पिछले एक महीने से पानी के बिना तरस रहा है। हरियाणा से लगातार अतिरिक्त पानी की डिमांड कर रही राज्य की जल मंत्री आतिशी ने आखिरकार जल सत्याग्रह करते हुए शुक्रवार से अनशन शुरू कर दी है।
हरियाणा से अतिरिक्त पानी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार की मंत्री आतिशी ने भोगल के जंगपुरा स्थित सैनी चौपाल में शुक्रवार से अनिश्चित कालीन अनशन शुरू कर दिया है। अनशन पर आतिशी के साथ आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सांसद, विधायक व पार्षद भी मौजूद रहे।

आतिशी ने अनशन की शुरूआत करने से पहले राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर नमन किया। आतिशी ने महात्मा गांधी की समाधि में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी के सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
राजघाट के बाद आतिशी केजरीवाल के वो पानी की जंग अन्न त्याग कर अनिश्चितकालीन अनशन के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि वह अनशन में केवल पानी ही पिएंगी।
आतिशी ने दोहराया जब तक दिल्ली को अतिरिक्त पानी नहीं मिलता, तब तक ये अनिश्चितकालीन अनशन चलता रहेगा।परिवार से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंची। इसके बाद अनशन स्थल पर पहुंच कर आतिशी ने पानी की मांग को लेकर अनशन शुरू की।












Click it and Unblock the Notifications