भगवंत मान को पंजाब में सीएम का चेहरा बनाने के सवाल पर क्या बोले केजरीवाल?
नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) का सीएम पद का चेहरा कौन होगा, इसे लेकर अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया है। केजरीवाल का कहना है कि, "पंजाब में हमारे पास भगवंत मान सबसे बड़े नेता हैं। वह मुझे बहुत प्यारे हैं, और मेरे छोटे भाई जैसे हैं। मैं कह रहा था कि हमें पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें सीएम पद का चेहरा बनाना चाहिए, लेकिन उन्होंने कहा कि यह पंजाब के लोगों को तय करने दें।"

सीएम कैंडिडेट घोषित करेगी आप
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बोले कि, हमारी पार्टी का सीएम का चेहरा कौन होगा, यह हमने जनता से जानने की कोशिश की है। इस हफ्ते हम सीएम कैंडिडेट घोषित करने जा रहे हैं..पंजाब के लिए हम पूरी मेहनत कर रहे हैं। मान जी का कहना है कि, जनता तय करेगी कि कौन सीएम का चेहरा होगा।"

भगवंत मान मेरे छोटे भाई हैं: केजरीवाल
केजरीवाल बोले, "अक्सर ऐसा होता है कि कोई अपने बेटे को बना देता है सीएम, तो कोई अपनी बहू को बना देता है सीएम का चेहरा, कोई अपने घरवाले को बना देता है। हममें फर्क है। भगवंत मान जी हमें बहुत प्यारे हैं, वो मेरा छोटा भाई है। यहां (पंजाब में) यह आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं..।"
Recommended Video
'हम सबकी सुरक्षा सुनिश्चित करवाएंगे'
केजरीवाल ने कहा, "यदि हमारी पार्टी पंजाब की सत्ता में आए तो हम पंजाब के लोगों को कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार करने और बेअदबी की पिछली सभी घटनाओं में न्याय सुनिश्चित करने का आश्वासन दे रहे हैं। सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी- चाहे वह पीएम हो या कोई और।" उन्होंने उपरोक्त बातें कल पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में कहीं। चूंकि, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल कल चंडीगढ़ में थे और अभी वे आम आदमी पार्टी (आप) की चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा है कि, हमारी ओर से अपनी पार्टी के सीएम के चेहरे के नाम की घोषणा अगले हफ्ते की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications