दिल्ली में आज से मेट्रो और बसें फुल सीटिंग कैपिसिटी से चलने लगीं, लोगों की लंबी कतारें दिखीं- VIDEO

नई दिल्ली, 26 जुलाई: देश की राजधानी दिल्ली में आज से मेट्रो और बसें फुल सीटिंग कैपेसिटी से चलने लगी हैं। जगह-जगह स्टेशनों पर लोगों की भीड़ लगी है। मेट्रो स्टेशन में लंबी-लंबी कतारें लगने लगी हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कहा गया है कि, कोरोना महामारी नियंत्रण में आने पर जनता को ये राहत दी गई है। दिल्ली मेट्रो ही नहीं, डीटीसी बसों में भी अब यात्री सभी सीटों पर बैठकर सफर कर सकते हैं। इसके अलावा सिनेमा हॉल एवं थिएटर सेंटर्स को भी उनकी आधी क्षमता पर अनुमति दी गई है।

Recommended Video

    Delhi Metro: Metro के लिए यात्रियों की लंबी लाइन, Covid Guidelines की अनदेखी । वनइंडिया हिंदी
    Watch: Delhi Metro and DTC buses run with 100% seating capacity from today

    यह वीडियो अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के बाहर का है। जहां लोगों की लंबी लाइन देखी जा सकती है। एक महिला ने कहा कि, दिल्ली में आज से 100% बैठने की क्षमता के साथ मेट्रो चलनी शुरू हो गई है। अब कोरोना का डर नहीं है, चूंकि वैक्सीन आ गई है। मगर मास्क तो लगाना होगा।
    अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की तरह ही निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के पास भी लोग लंबी लाइनों में खड़े दिखे हैं।

    दिल्ली में बहुत भीड़ बदरपुर बॉर्डर स्टेशन पर देखी जा सकती है। जहां लोग बड़ी संख्या में घरों से निकले हैं। कुछ लोग बिना मास्क भी दिख रहे हैं। एक व्यक्ति ने कहा, "लोगों को अब काफी राहत मिलेगी। इससे पहले काफी दिक्कत हो रही थी। हां, अब सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। शायद लोग लापरवाह हो गए हैं।" वहीं, एक लड़की बोली, " राजधानी दिल्ली में मेट्रो सर्विस फुल सीटिंग कैपेसिटी से चला दी गई है तो पब्लिक क्यों डरे? यह सरकार को सोचना चाहिए।"

    खड़े होकर सफर की इजाजत नहीं
    वहीं, सरकार का कहना है कि, बसों में अभी लोगों को खड़े होकर सफर की इजाजत नहीं दी गई है। केजरीवाल सरकार ने सोमवार यानी (26 जुलाई) से दिल्ली में अनलॉक 8 लागू कर दिया है। जिसके मुताबिक, 100 फीसदी सीटिंग कैपेसिटी के साथ मेट्रो और बसों को चलाने की अनुमति दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+