VIDEO: सरकार की रोक के बावजूद यमुना में मूर्तियां बहा रहे दिल्लीवासी, कचरे से नदी में प्रदूषण का स्तर बढ़ा
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर, 2021: देश की पवित्र नदियों में गिनी जाने वाली यमुना कुछ बरसों से प्रदूषण का पर्याय बनी हुई है। करोड़ों की आबादी वाली दिल्ली में इस नदी में कूड़ा-कचरा और फैक्ट्रियों का रसायनिक पानी गिराया जाता है। सरकार ने सख्त आदेश दिए हैं, बावजूद इसके हालत नहीं सुधर रहे। धार्मिक-अनुष्ठानों व त्यौहारों पर श्रद्धालु तो चोरी-छिपे फैक्ट्रियां यमुना को दूषित करते रहती हैं। अब नवरात्रि के समापन के अवसर पर यमुना नदी में दुर्गा मूर्ति और अन्य सामग्रियां बहते दिख रहे हैं। इससे कई किनारों पर दुर्गंध आ रही है। जल-प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है।
Recommended Video

दिल्ली में दूषित हो रही यमुना नदी
दिल्ली सरकार द्वारा कहा गया कि, यमुना की सफाई के लिए हरसंभव कोशिश की जाती हैं। हालांकि, सरकार द्वारा सख़्त निर्देशों के बाद भी लोग इस नदी में दुर्गा-मूर्ति और अन्य धार्मिक सामग्रियों को विसर्जित कर रहे हैं, जिसके कारण यमुना नदी में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। न्यूज एजेंसी ने एक वीडियो शेयर किया, जो कि आईटीओ इलाके का है। आप देख सकते हैं कि किस तरह चीजें यमुना में बहाई जा रही हैं। यमुना में दूषित-रसायनिक पानी पहले से बहाया जाता रहा ही है, जिस पर सरकार ने सख्ती की थी। हालांकि, कई मौकों पर झाग और फेन नजर आ जाते हैं।

यूपी में तटीय क्षेत्रों का दुर्गंधभरा वातावरण
यमुना में गंदगी हरियाणा के भी क्षेत्रों में नजर आती है, लेकिन दिल्ली और यूपी में यह नदी ज्यादा दूषित हो जाती है। यूपी के मथुरा में यमुना की सफाई करवाने के लिए कई संगठन मुहिम चला चुके हैं, लेकिन कोई खास असर नहीं पड़ा। वहीं, दिल्ली सरकार हरियाणा सरकार पर यमुना में कम पानी छोड़ने के आरोप लगाती है। यूपी में ताजनगरी आगरा के आस-पास यमुना से उठी दुर्गंध इसकी गंदगी दिखाने को काफी है।

मूर्ति विसर्जन के वक्त 5 की डूबने से मौत
अभी खबर आई है कि, आगरा में नवरात्रि के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान एक गांव के 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए आगरा के SSP मुनिराज ने बताया, "नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ लोग नदी में डूब गए। बाद में पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हो गई।"












Click it and Unblock the Notifications