AIIMS से डिस्चार्ज हुए उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद हुए थे भर्ती

CM Trivendra Singh Rawat Health update, दिल्ली। उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) को आज (02 जनवरी, 2021) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से छुट्टी मिल गई है। छुट्टी मिलने के बाद भी सीएम रावत अभी कुछ दिन दिल्ली स्थित अपने आवास में आइसोलेशन में रहेंगे। डॉक्टर एनएस बिष्ट की मानें तो उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। बता दें कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 18 दिसंबर को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें 28 दिसंबर को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था।

Uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat discharged from AIIMS

जानकारी के मुताबिक, 28 दिसंबर, 2020 को फेफड़ों में मामूली संक्रमण मिला था। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें दिल्ली एम्स में शिफ्ट कर दिया गया। यहां उनके कुछ महत्वपूर्ण परीक्षण कराए गए। एक अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सीएम रावत के फिजिशियन एनएस बिष्ट भी उनके साथ दिल्ली गए थे। उनकी पत्नी और बेटी को भी दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। अब सीएम रावत का स्वास्थ्य बिल्कुल सामान्य है। एक दिन पहले उनकी तमाम जांच रिपोर्ट भी सामान्य आई थीं। उनकी पत्नी और बेटी भी पूरी तरह स्वस्थ हैं।

बता दें, 18 दिसंबर को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद से वो होम आइसोलेशन में थे। बाद में उनकी पत्नी और बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना साझा की थी। सीएम ने ट्वीट किया था, 'आज मैंने कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है। कोई लक्षण भी नहीं हैं। डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा। मेरा सभी से अनुरोध है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर जांच करवाएं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+