'यूपी में का बा' गाने की सिंगर नेहा सिंह की बढ़ी मुश्किलें, अब पति को नौकरी से निकाला गया

हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोक गायिका नेहा सिंह को नोटिस थमाया था। उनपर अपने नये गाने के जरिए तनाव और अशांति फैलाने का आरोप लगा था।

UP mein ka ba singer Neha Singhs husband fired from coaching in delhi

भोजपुरी लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले उनके बुलडोजर वाले गानो के लेकर यूपी पुलिस ने नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा था। अब उनके पति हिमांशु सिंह को नौकरी से निकाल दिया गया। हिमांशु दृष्टि नाम की कोचिंग इंस्टीट्यूट में राइटर का काम करते थे। उन्हें बिना बताए नौकरी से निकाल दिया गया।

हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोक गायिका नेहा सिंह को नोटिस थमाया था। उनपर अपने नये गाने के जरिए तनाव और अशांति फैलाने का आरोप लगा था। उन्हें नोटिस देकर 3 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा था। अब उनके पति हिमांशु सिंह को नौकरी से इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। हिमांशु सिंह आईएएस परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग इंस्टिच्यूट में जॉब करते हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,हिमांशु सिंह ने कहा कि इस्तीफा जिस समय मांगा गया वो टाइमिंग काफी कुछ कह रही है।नेहा की घटना के बाद ये चीज़ अगर हो रही है तो इत्तेफाक नहीं है। उन्होंने कहा कि,मैं कोचिंग में थोड़ा अनियमित भी था। पर जैसे ही नोटिस मुझे जारी हुआ,कोचिंग ने मुझे बुलाकर रिजाइन मांग लिया। मैं ये नहीं कहूंगा कि नोटिस की वजह से है, लेकिन संयोग ऐसा ही बना है।

हाल ही में नेहा सिंह ने 'यूपी में का बा पार्ट 2' गाया था। जिसे उन्होंने 16 फरवरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने कानपुर देहात में हाल ही में दो महिलाओं के आग लगने से हुई मृत्यु को लेकर योगी सरकार पर तीखे सवाल उठाए थे। जिसके बाद नेहा सिंह को सीआरपीसी की धारा 160 के तहत उनके गाने "यूपी में का बा सीजन- 2" के लिए नोटिस थमाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+