दिल्ली में अपराधियों का खूनी तांडव, आरके पुरम में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या, केजरीवाल का केंद्र पर हमला
देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के मन से कानून का खौफ हटता जा रहा है। आए दिन महिलाओं और लड़कियों की सरे आम हत्या की जा रही है। ताजा मामला है दिल्ली के आर.के. पुरम थाना क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती इलाके का जहां अज्ञात हमलावरों ने दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29) के रूप में हुई है।
पीड़िता के भाई को मारने के लिए आए थे अपराधी
हमलावर मुख्य रूप से पीड़िता के भाई को मारने के लिए आए थे। लेकिन वहां उनकी दोनों बहनें मिल गईं। फिर दोनों अपराधियों ने बहन पर ही गोली चला दी। प्रथम दृष्टया पैसे के लेन-देन का मामला लग रहा है। IPC की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों अपराधियों को मुख्य शूटर माना जा रहा है।

सुबह 4.40 बजे पुलिस के पास आई शिकायत
पुलिस के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 4:40 बजे आरके पुरम पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल मिली और शिकायतकर्ता ने कहा कि कुछ लोगों ने अंबेडकर बस्ती में दो बहनों को गोली मार दी है। शिकायत मिलने पर पुलिस कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में महिलाओं को दिल्ली के एसजे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। जहां दोनों की मौत हो गई।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर निशाना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर केंद्र पर निशाना साधा और लिखा कि राष्ट्रीय राजधानी में लोग असुरक्षित महसूस करते हैं। केंद्र सरकार कानून व्यवस्था संभालने में विफल है।












Click it and Unblock the Notifications