तेलंगाना में IAF के ट्रेनी विमान क्रैश में दो पायलट हुए शहीद, दिल्ली CM केजरीवाल ने दुखी मन से लिखी ये पोस्ट
IAF trainee plane crash in Telangana: भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट सोमवार सुबह तेलंगाना के मेडक जिले के तूप्रान के रवेली गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में दो पायलटों की मौत हो गई। नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना मुख्यालय से एक आधिकारिक जानकारी दी कि इस दुर्घघटना में दोनों पायलटों ने गंभीर चोटें आई जिसके कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।

तेलंगाना में वायुसेना के दो पायलटों की शहादत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बहुत आहत हुए, इस दुखद घटना पर केजरीवाल ने एक पोस्ट लिखकर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही इस दुर्घटना में शहीद हुए दो पायलट के प्रति संवेदना व्यक्त है।
दिल्ली के मुख्ममंत्री अरविंद केजरीवाल ने "एक्स" पर इस ट्रेन एयरक्राफ्ट दुर्घटना का न्यूज वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा
तेलंगाना में IAF के ट्रेनी विमान क्रैश में दो पायलटों का शहीद होना बेहद दुखद। उनकी अमर शहादत को हम सलाम करते हैं। इस मुश्किल घड़ी में पूरा देश उनके शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को तेलंगाना के डुंडीगल में विमान दुर्घटना में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के दो पायलटों की मौत हो गई।
यह घटना तब हुई जब भारतीय वायु सेना का Pilatus ट्रेनर विमान डंडीगल वायु सेना अकादमी में एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में शहीद होने वाले दो पायलटों में एक ट्रेनी और एक कैडेट शामिल हैं। यह घटना सुबह 8.34 बजे तूप्रान पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत एक खुले निर्माण स्थल पर हुई।












Click it and Unblock the Notifications