बेटी ने मां को बताई पिता की घिनौनी करतूत तो उसे नहीं हुआ भरोसा, जब अपनी आंखों से देखा पति की हरकत तो..

सेपाहीजला। त्रिपुरा के सेपाहीजला जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 11 साल की बेटी से लगातार 7 महीने तक रेप करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह दुस्साहिक घटना जिले के बिशलगढ़ इलाके की है। बिशलगढ़ महिला थाने की एसएचओ शिउली दास ने बताया कि बीते मंगलवार को लड़की ने अपनी मां को रेप की घटना के बारे में बताया था।

पिता को किया गिरफ्तार

पिता को किया गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर बलात्कार के आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मेडिकल परीक्षण करा दी गई है। आरोपित पिता पर दर्ज केस में रेप के अलावा पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद लोग दरिंदे बार को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

पिता लगातार करता रहा रेप

पिता लगातार करता रहा रेप

लोगों को इस बात का बिल्कुल भी भरोसा नहीं हो रहा है कि कोई बाप अपनी बेटी के साथ ऐसा कर सकता है। पीड़िता की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया है कि उसका पति पिछले सात महीने से बेटी के साथ लगातार रेप कर रहा था। बाप ने बेटी को धमकी दिया था कि उसने अगर अपनी मां से कुछ भी बताया तो उसका अंजाम बुरा होगा।

मां ने पिता को रंगे हाथ पकड़ा

मां ने पिता को रंगे हाथ पकड़ा

हालांकि जैसे-तैसे हिम्मत जुटाकर लड़की ने अपनी मां को घटनाक्रम के बताया तो उसकी मां को एक बार के लिए भरोसा नहीं हुआ। फिर 30 मार्च की रात मां ने खुद अपनी आंखों से पति को बेटी के साथ जबरदस्ती करता देख रंगे हाथों पकड़ लिया। बेटी से जबरदस्ती करते रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद बाप भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन मां ने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया। फिर पुलिस बुलाई गई और उसे मां की शिकायत के बाद केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+