Trilokpuri Murder Case: हाथ से शव के टुकड़ों को फेंक रहा आरोपी, सामने आया CCTV वीडियो
Trilokpuri Murder Case: दिल्ली के त्रिलोकपुरी हत्याकांड का एक और बड़ा वीडियो आया सामने, बेटा शव के टुकड़ों को फेक रहा। इस हत्याकांड का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि कथित रूप से आरोपी दीपक मृतक के शरीर के अंगों को फेंक रहा है। इस वीडियो की पुलिस ने भी पुष्टि की है। बता दें कि मई माह में दीपक और पूनम ने मिलकर अंजन दास की हत्या कर दी थी और हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े करके अलग-अलग जगह पर फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जिस तरह से दिल्ली में श्रद्धा वॉकर की हत्याकांड का मामला सामने आया उसके बाद हर तरफ इस हत्याकांड की चर्चा हो रही है। लेकिन अब दिल्ली में इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के इलाके में पत्नी पूनम ने बेटे दीपक के साथ मिलकर पति अंजन दास की हत्या कर दी। हत्या के बाद अंजन दास के शव के कई टुकड़े करके उसे नजदीक के नालों में और रामलीला मैदान में फेंक दिया। यह हत्याकांड मई माह का है। इस हत्या का खुलासा छह महीने के बाद हुआ है।
इस मामले में पुलिस ने पत्नी पूनम और बेटे दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस हत्याकांड में किसी और ने भी इन दोनों की मदद की है। दिल्ली पुलिस इस मामले में पुख्ता सबूत जुटाने में लगी है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो अंजन दास के अवैध संबंधों की वजह से पूनम बहुत परेशान थी। पति के इस नाजायज संबंध की चर्चा पत्नी पूनम ने बेटे के साथ की थी। पति की हरकतों की वजह से पत्नी और बेटे ने इस हत्या की साजिश रची थी।
दीपक की पत्नी पर भी अंजन दास रखता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दीपक अंजन का सौतेला बेटा और उसकी पत्नी पर भी उसकी बुरी नजर थी। अंजन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था, यही वजह है कि पूनम ने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पूर्वी दिल्ली का अंजन हत्याकांड और दक्षिण दिल्ली का श्रद्धा हत्याकांड मई माह में ही हुआ था और दोनों ही हत्याकांड इसी महीने लोगों के सामने आए हैं। पूनम और दीपक ने अंजन की हत्या के बाद उसके शव के कई टुकड़े किए और रात को शव के टुकड़ों को फेंकते रहे।
इस बात की भी जानकारी सामने आई है कि अंजन अपनी पत्नी को देह व्यापार में ढकेलना चाहता था। अंजन शराब का आदि था और इसी के चलते वह अपनी बहू पर भी नजर रखता था। दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो पूनम ने पांच शादियां की थी, जिसमे से कुछ की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ तलाक के बाद अलग रहते हैं। दीपक पूनम के पहले पति कल्लू का बेटा है, जो उसके साथ रहता है।












Click it and Unblock the Notifications