आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर दो ट्रैक्स के बीच सेल्फी ले रहे युवक ट्रेन की चपेट में आए,मौत

आज की पीढ़ी पर सेल्फी का शौक जम कर चढ़ रहा हैल लेकिन कई बार यही सेल्फी मौत का कारण भी बन जाती है। इस बार कुछ ऐसा ही हुआ दिल्ली में।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में दो युवकों रेल की पटरी के पास सेल्फी लेना महंगा पड गया। ये सेल्फी उनके मौत का कारण बन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार (15 जनवरी ) की दोपहर दो युवक पूर्वी दिल्ली अंतर्गत आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास 2 रेल की पटरियों के बीच बैठ कर सेल्फी क्लिक कर रहे थे लेकिन दोनों की मौत ट्रेन के नीचे आने से हो गई। मृतकों की पहचान बतौर यश कुमार (16 वर्ष) और शुभम (14 वर्ष) हुई है। यश और शुभम अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ एक ही कोचिंग में पढ़ते थे। उन्होंने 400 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से DSLR कैमरा किराए पर लिया हुआ था,जिससे वो मॉडिलिंग पोर्टफोलियो बनाना चाहते थे।

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर दो ट्रैक्स के बीच सेल्फी ले रहे युवक ट्रेन की चपेट में आए,मौत

अन्य पांच छात्रों ने पुलिस को बताया कि शुभम और यश ने तय किया कि वो दो ट्रैक्स के बीच ट्रेन के सामने से सेल्फी लेंगे। इसीलिए वो ट्रैक्स के बीच सेल्फी ले रहे थे लेकिन उन्होंने दूसरे ट्रैक पर पीछे से आ रहीट्रेन पर ध्यान नहीं दिया। वहां मौजूद अन्य छात्रों ने कहा कि यश और शुभम पहली ट्रैक पर आ रही ट्रेन से बचने के लिए दूसरे ट्रैक पर कूदे लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया और दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए।
पुलिस ने कहा कि आनंद विहार स्टेशन पर सेल्फी क्लिक करने से पहले शुभम और यश अपने पांच दोस्तों रोहित कुमार,तुषार यादव,भवीत तोमर, रोहित सिंह और अमन कुमार के साथ पूर्वी दिल्ली के ही अक्षरधाम स्थित एक गेम पार्लर में गए थे। इन दोस्तों ने अक्षरधाम मंदिर के बाहर भी सेल्फी ली थी। वहीं अन्य छात्रों का कहना है कि इस सेल्फी से शुभम और यश संतुष्ट नहीं थे, जिसके कारण वो स्टेशन गए थे। वहीं यश की मां ने कहा कि वो बहुत ही अच्छा छात्र था। दुर्घटना वाली सुबह ही उसने मेरी फोटो क्लिक की थी लेकिन मेरे कहने पर उसने डिलीट कर दी। ये भी पढ़ें: नोटबंदी से लगा तगड़ा छटका, दो वित्तीय वर्षों के लिए IMF ने घटाई भारत की वृद्धि दर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+