जयंत चौधरी, जयराम रमेश, निर्मला सीतारमण समेत इन नेताओं ने ली आज राज्यसभा सदस्यता की शपथ
नई दिल्ली। इस महीने भारत के राष्ट्रपति का चुनाव होगा। उससे पहले कई राज्यसभा सीटों पर नए चेहरे चुने गए हैं। साथ ही कई चेहरे फिर से राज्यसभा के सांसद बने हैं। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, भाजपा की निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करते हुए शपथ ली। उसी तरह राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करते ही भाजपा के पीयूष गोयल और धनंजय महादिक ने शपथ ली।

- आज आम आदमी पार्टी के संत बलबीर सिंह और कांग्रेस के मुकुल वासनिक ने भी राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करते हुए शपथ ली।

- पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सीटें बढ़ गईं। आज इन पार्टी नेता ने राज्यसभा सांसद के रूप में साथ ली। हालांकि, अब आप के पास लोकसभा की सीट नहीं है।

- चौधरी चरण सिंह के कुनबे के युवा चेहरे व रालोद लीडर जयंत चौधरी ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करते ही शपथ ली।

- पीयूष गोयल फिर से राज्यसभा के सांसद बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications