Times Now Poll: इस बार दिल्ली में कांग्रेस और AAP का खुल सकता है खाता, बीजेपी के खाते में आ सकती हैं 5-6 सीटें
अगली साल देश में आम चुनाव होने वाले हैं। लेकिन लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी, कांग्रेस एंव अन्य दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस ने जहां इस बार दशकों पुराना गठबंधन यूपीए खत्म कर नया एलायंस इंडिया बनाया है।
वहीं बीजेपी ने इस बार फिर से एनडीए को एक्टिव किया है। बीजेपी लगातार एनडीए में छोटे दलों को शामिल करने लगी हुई है। इसी बीच टाइम्स नाउ और ETG ने मिलकर सर्वे किया है। सर्वे ने दिल्ली की सात सीटों को लेकर चौंकाने वाले नतीजे दिए हैं।

टाइम्स नाउ और ETG सर्वे के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी समर्थित एनडीए को आगामी लोकसभा चुनाव में 5-6 सीटें मिलने का अनुमान है। बता दें कि पिछले दो चुनावों से बीजेपी दिल्ली से सात की सातों सीटें जीतती आ रही है।
सर्वे के मुताबिक दिल्ली में अगर आप और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ती हैं तो इंडिया को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर पार्टी के लिहाज से देखें तो कांग्रेस और आप के खाते में 1-1 सीटें आ सकती हैं।
वहीं इंडिया गठबंधन महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन को कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है। विपक्षी गठबंधन के पश्चिमी राज्य में 41.20% वोट शेयर के साथ 15-19 सीटें जीतने की उम्मीद है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, एनडीए गठबंधन को 46.30% मतदाता हिस्सेदारी के साथ 28-32 सीटें जीतने की उम्मीद है।
बिहार में इंडिया गठबंधन को 16-18 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि एनडीए को 22-24 सीटें मिलने की संभावना है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन के प्रमुख रणनीतिकारों में से एक हैं। तृणमूल कांग्रेस द्वारा शासित पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय चुनावों में इंडिया के लिए अच्छी खबर लाने की उम्मीद है। उम्मीद है कि ममता बनर्जी की पार्टी इंडिया फ्रंट की लोकसभा सीटों में इजाफा करेगी। हालाँकि, तृणमूल कांग्रेस के मामूली अंतर से चुनाव जीतने की भविष्यवाणी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications