Tihar Jail में चार दिनों के भीतर दूसरे कैदी ने की आत्महत्या, फंदे से झूला 29 साल का अंडर ट्रायल आरोपी
तिहाड़ जेल में कैदियों को सुधार के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं, लेकिन ताजा मामले में एक बार फिर एक अंडर ट्रायल कैदी ने अपनी जान दे दी। चाद दिनों के भीतर सुसाइड का दूसरा केस है।

Tihar Jail में एक और कैदी ने अदालत के फैसले से पहले ही खुद की लाइफ का दी एंड कर लिया। विचाराधीन कैदी ने शुक्रवार सुबह जेल के भीतर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
तिहाड़ के अधिकारियों के अनुसार, कैदी की पहचान राजा उर्फ महावर (29) के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह सेंट्रल जेल नंबर 4 के वार्ड -6 के कॉमन बाथरूम में लटका हुआ पाया गया।
सूचना मिलते ही तिहाड़ के अधिकारियों ने तत्काल डेड बॉडी को नीचे उतारा और डॉक्टरों को उसकी जांच करने के लिए बुलाया गया। इस मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया, "जेल के ऑन-ड्यूटी डॉक्टर ने सुबह 11:53 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।"
अधिकारियों के अनुसार, मृतक भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और शस्त्र अधिनियम की कई धाराओं के तहत मुकदमे का सामना कर रहा था। आत्महत्या के कारणों का का पता नहीं लगा है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।
राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के तीन दिन बाद हुई है। 23 मई को, जावेद नाम के कैदी ने आत्महत्या कर ली। तिहाड़ जेल के अधिकारियों के अनुसार 2016 में जावेद तिहाड़ में बंद हुआ था।
दिल्ली के मालवीय नगर में डकैती के मामले में दोषी ठहराए गए था जावेद को जेल संख्या 8-9 में रखा गया था। कैदियों की सेल में बने कॉमन शौचालय में कथित तौर पर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।
गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में, दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले में आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील बालियान को प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने तिहाड़ जेल में मार दिया था।
कुछ दिनों बाद, टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के सीसीटीवी विजुअल सामने आए थे। इनमें दिखाया गया कि साथी कैदियों ने रोहिणी कोर्ट शूटआउट के मुख्य आरोपी को पुलिस के सामने चाकुओं से गोद दिया, लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया।
बाद में इस मामले में सहायक अधीक्षक समेत तिहाड़ जेल के नौ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था. इसके बाद तिहाड़ में बड़ा फेरबदल किया गया और 99 जेल अधिकारियों को शहर की अन्य जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया।
Recommended Video
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
ईरान-सऊदी युद्ध से बचने के लिए पाकिस्तान का खतरनाक खेल? भारत के खिलाफ 'फॉल्स फ्लैग' की चली चाल -
Petrol Diesel Price: ऊट-पटांग बयान देकर ट्रंप दामाद को कैसे पहुंचा रहे फायदा? भारत में उछलेगा पेट्रोल-डीजल? -
Kal Ka Mausam: Delhi-UP समेत इन राज्यों में तूफानी बारिश का IMD अलर्ट! 2–5 अप्रैल तक कहां-कहां आंधी-ओलावृष्टि? -
Indus Waters Treaty: बिना भारत के क्यों हो रहा सिंधु जल संधि पर फैसला, हेग कोर्ट का एकतरफा रुख क्यों? -
बिहार के 6 मेडिकल कॉलेजों में बनेगा हिमोफीलिया-थैलेसीमिया डे-केयर सेंटर, मरीजों को मिलेगी मुफ्त सुविधा -
बिहार में पहली बार रोबोटिक सर्जरी से पैनक्रियाज कैंसर का सफल ऑपरेशन, IGIMS ने रचा इतिहास -
एमपी और यूपी विकास पर सहयोग करते हैं-CM डॉ. मोहन यादव -
Dubai Gold Rate Today: दुबई या भारत? आज सोना कहां से खरीदना है फायदे का सौदा? ₹7000 की सीधी बचत -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications