गर्मी की मार सह रहे दिल्ली के इन इलाकों में आज रहेगा जल संकट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली, 9 जून। गर्मी की मार झेल रही दिल्ली को आज जल संकट का भी सामना करना पड़ेगा, इस बारे में जानकारी दिल्ली जल बोर्ड की ओर से दी गई है। उसने कहा है कि हरियाणा की ओर से यमुना में raw water को छोड़ने में कमी की गई है जिससे यमुना के जलस्तर में कमी हो गई है इसकी वजह से आज दिल्ली में कुछ इलाकों में लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ेगा और ये आपूर्ति तब तक प्रभावित रहेगी जब तक की युमना का वॉटर लेवल सही नहीं हो जाता है।

दिल्ली के इन इलाकों को आज रहेगा जल संकट, जानिए क्यों?

Recommended Video

      Weather Update: Delhi समेत इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें ताजा अपडेट | वनइंडिया हिंदी |*News

      जो क्षेत्र आज प्रभावित होने वाले हैं उनके नाम हैं सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल और आसपास के क्षेत्र, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, एनडीएमसी क्षेत्र, राजिंदर नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद हैं। संगम विहार, अंबेडकर नगर, प्रहलादपुर, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी, छावनी क्षेत्र,दक्षिणी दिल्ली ,चंद्रवाल, वजीराबाद और ओखला।

      आपको बता दें कि चंद्रावल, वजीराबाद और ओखला वो इलाके हैं जो कि दिल्ली नगर परिषद क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति करते हैं इनकी डब्ल्यूटीपी की क्षमता क्रमशः 90 एमजीडी, 135 एमजीडी और 20 एमजीडी है। दिल्ली को लगभग 1,200 MGD पानी की आवश्यकता होती है, जबकि DJB लगभग 950 MGD की आपूर्ति करता है। मालूम हो कि हरियाणा की ओर से दिल्ली को एक दिन में कुल 610 मिलियन गैलन पानी की आपूर्ति होती है तो वहीं दिल्ली को गंगा नहर के माध्यम से उत्तर प्रदेश से 253 एमजीडी प्राप्त होता है। इससे पहले 7 जून को जल आपूर्ति प्रभावित हुई थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+