दिल्ली में PDS को बनाया जाएगा पारदर्शी, मंत्री ने दिए स्पष्ट निर्देश
दिल्ली में सार्वजनिक वितरण प्रणाी को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश की अरविंद केजरीवाल लगातार अच्छा काम कर रही है। इस दिशा में प्रदेश के खाद्य और आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्हें जरूरी दिशानिर्देश दिए।
वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने पर केजरीवाल सरकार का जोर है। इसी को ध्यान में रखते हुए 11 अक्टूबर को 3 सरक्ल कार्यालय का भी इमरान हुसैन ने औचक निरीक्षण किया। इसके बाद खाद्य आपूर्ति के विशेष विशेष आयुक्त व अन्य सर्किल के कार्यलय के सहायक आयुक्तों के साथ बैठक की।

बैठक में इमरान हुसैन ने कहा कि निरीक्षण के दौरान जहां पर लापरवाही पाई गई है वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। इन लोगों के खिलाफ जरूरी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह 3 दिन के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भेजें।
इमरान हुसैन ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग के सर्किल कार्यालय में तैनात अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में उपस्थि नहीं रहते हैं, समय पर नहीं आते हैं जिसकी वजह से कई गड़बड़ियां होती हैं। लिहाजा ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। अधिकारी इस बात को गंभीरता से लें। जल्द से जल्द कर्मचारी और अधिकारियों की उपस्थिति को सुनिश्चित किया जाए और इस समस्या का निस्तारण किया जाए।
इसके साथ ही इमरान हुसैन ने निर्देश दिया है कि सर्किल कार्यालय में नागरिक सुवाधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। साथ ही उचित रिकॉर्ड को भी मेंटेन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया है कि जो भी लोग दिल्ली में खाद्य सुरक्षा अधिनिमयम के तहत आते हैं, ऐसे लाभार्थियों को राशन मुहैया कराया जाए और जो लोग अयोग्य हैं उनकी जगह पर नए राशन कार्ड तैयार किए जाएं।












Click it and Unblock the Notifications