Delhi Weather: दिल्ली में आंधी-पानी के आसार, वायु की गुणवत्ता भी रहेगी खराब, IMD ने कही ये बात

नई दिल्ली, 6 जून। कोरोना महामारी के बीच मौसम की मार ने भी भारतीयों को परेशान कर दिया है। कभी गर्मी कभी बारिश से मौसम वैज्ञानिक भी काफी हैरान है। देश में मानसून सीजन स्टार्ट हो चुका है लेकिन दिल्ली के मौसम ने सबको हैरानी में डाल रखा है। पूरे मई महीने में दिल्ली में तपती गर्मी देखने को नहीं मिली तो वहीं अब जून में बारिश होने के बावजूद पारा शनिवार-रविवार को 40 पार देखा गया है। तो वहीं भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को दिल्ली की एयर क्ववालिटी के बारे में भी अहम बात कही है।

 दिल्ली की वायु गुणवत्ता अच्छी नहीं रहेगी

दिल्ली की वायु गुणवत्ता अच्छी नहीं रहेगी

आईएमडी के मुताबिक इस बार लॉकडाउन भी दिल्ली की हवा की गुणवत्ता को सुधार नहीं पाया है। विभाग के मुताबिक अगले दो दिन दिल्ली-एनसीआर में आंधी-पानी के आसार हैं। ऐसे में दिल्ली की वायु गुणवत्ता अच्छी नहीं रहेगी और ये मंगलवार तक 'मॉडरेट' से खराब स्तर तक पहुंच सकती है।

'एयर क्वालिटी को खराब करेगी धूल'

'एयर क्वालिटी को खराब करेगी धूल'

दिल्ली में तेज हवाएं चलने के आसार नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से धूल उड़ेगी जो कि एयर क्वालिटी को खराब ही करेगी। दिल्ली में इस तरह का मौसम सोमवार से लेकर शुक्रवार तक रह सकता है। मालूम हो कि 1 मार्च और 3 जून के बीच दिल्‍ली में एक दिन भी 'लू' नहीं चली।

एक दिन भी 'लू' नहीं चलेगी

एक दिन भी 'लू' नहीं चलेगी

इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि इस बार गर्मी में राजधानी में 'लू' चलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो दिल्‍ली में गर्मी का यह पहला ऐसा सीजन होगा जिसमें एक दिन भी 'लू' नहीं चलेगी।

मौसम वैज्ञानिक भी हैरत में

हालांकि मार्च में मौसम विभाग ने कहा था कि इस साल प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है।अप्रैल और मई के पहले हफ्ते में ये बात सही भी लगी थी लेकिन बैक टू बैक आए चक्रवातों की वजह से इस बार दिल्ली के मौसम में आश्चर्यजनक रूप से परिवर्तन देखा जा रहा है, जिसने मौसम वैज्ञानिकों को भी सोच में डाल दिया है।

यहां बरसेंगे बादल

यहां बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने कहा है कि आज दिल्ली , यूपी, कर्नाटक, आंध्रा, केरल में कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका है, तो वहीं बिहार, हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय में भी तेज वर्षा के आसार हैं तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में 'येलो अलर्ट' जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+