तेजस्वी बोले- दिल्ली में 80-90% निर्माण अवैध है तो क्या सभी पर चलेगा बुलडोजर?
नई दिल्ली, 09 मई: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की एक टीम ने सोमवार को शाहीन बाग में बुलडोजर के जरिए अवैध निर्माणों को गिराने की कोशिश की। हालांकि, स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद इस कार्रवाई को रोकना पड़ा। एमसीडी की इस ड्राइव के खिलाफ विपक्षी दलों ने जबरदस्त विरोध दर्ज कराया है। इस मामले पर बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शाहीन बाग में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर कहा है कि दिल्ली में 80 फीसद अवैध निर्माण है, तो क्या सभी पर बुलडोजर चलेगा?
Recommended Video

शाहीन बाग में एमसीडी की डिमॉलेशन ड्राइव पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि, देश में चर्चा बुलडोजर और लाउडस्पीकर पर की जा रही है, ये मुद्दा नहीं है। एक एजेंसी की रिपोर्ट है कि दिल्ली में लगभग 80-90 प्रतिशत निर्माण अवैध हैं तो क्या पूरी दिल्ली पर बुलडोजर चलाया जाएगा। बेरोजगारी और महंगाई से ध्यान हटाने के लिए ये सब हो रहा है। दरअसल दिल्ली के शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने के लिए दक्षिण दिल्ली नगर निगम की एक टीम सोमवार को बुलडोजर के साथ पहुंची थी। जिसका स्थानीय लोगों ने उसका जमकर विरोध किया। इसके बाद वहां डिमॉलिशन ड्राइव को रोककर बुलडोज़र वापस लाने पड़े।
इससे पहले अपने एक ट्वीट में तेजस्वी यादव ने कहा था कि, लाउडस्पीकर और बुलडोजर पर विमर्श हो रहा है। लेकिन महंगाई, बेरोजगारी, किसान और मजदूर की बात नहीं हो रही है। जनहित के असल मुद्दों को छोड़, लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। इसके अलावा तेजस्वी यादव नेबिहार लोक सेवा आयोग के पेपर लीक मामले को लेकरसरकार को घेरा था। तेजस्वी ने कहा कि, जब बीपीएसी जैसी परीक्षा का पेपर लीक हो जाए तो इसके बाद आखिर बचा क्या है।
राजद नेता ने कहा कि, ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीपीएससी का पेपर लीक हो गया। जो परीक्षा की तैयारी में जुटे थे या परीक्षा देने पहुंचे थे उनकी दर्द को समझ सकता हूं। जब बीपीएससी का पेपर लीक हो रहा है तो बाकी संस्थानों का क्या हाल होगा। हमने पेपर लीक को लेकर सदन में आवाज भी उठाई थी लेकिन फिर भी सरकार में बैठे लोग इस पर ध्यान नहीं दिए। एक टीम गठित कर इसकी जांच करानी चाहिए। तेजस्वी ने दूर-दूर से परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को पांच-पांच हजार रुपए मुआवजा देने की भी मांग की।












Click it and Unblock the Notifications