आप पर भड़कीं स्वाति मालीवाल बोलीं- निर्भया कांड के 12 साल बाद सड़क पर उतरे, CCTV फुटेज गायब, फोन फॉर्मेट
स्वाति मालीवाल मामले में एक के बाद एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। एक तरफ जहां स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगा रही हैं तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल अपने सभी सांसद-विधायकों के साथ दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करने जा रहे हैं।
इस बीच स्वाति मालीवाल ने फिर से सोशल मीडिया पर पोस्ट करके संगीन आरोप लगाया है। स्वाति ने कहा कि किसी दौर में हम सब निर्भया को इंसाफ़ दिलाने के लिए सड़क पर निकलते थे।

आज 12 साल बाद सड़क पर निकले हैं ऐसे आरोपी को बचाने के लिए जिसने CCTV फुटेज ग़ायब किए और Phone format किया? काश इतना ज़ोर मनीष सिसोदिया जी के लिए लगाया होता। वो यहाँ होते तो शायद मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता!
इससे पहले स्वाति ने कहा था कि पहले मुझे बेरहमी से Bibhav ने पीटा। थप्पड़ और लातें मारी। जब मैंने ख़ुद को छुड़ा के 112 कॉल करी, तो बाहर जाके सिक्योरिटी बुलायी और वीडियो बनाने लगा।
मैं सिक्योरिटी को चीख चीख के बता रही थी की मुझे बहुत बेरहमी से Bibhav ने पीटा है। वो पूरा लंबा हिस्सा वीडियो का edit कर दिया गया। सिर्फ़ 50 सेकंड रिलीज़ किए गये जब मैं security वालों को समझा समझा के खीज चुकी थी। अब फ़ोन फॉर्मेट करके पूरी वीडियो Delete कर दी ? CCTV की फुटेज भी ग़ायब! साज़िश की भी हद है!
गौर करने वाली बात है कि 13 मई को स्वाति मालीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर उनसे मिलने के लिए गई थीं। लेकिन उन्हें यहां कमरे में इंतजार करने के लिए कहा गया।
स्वाति का आरोप है इस दौरान बिभव वहां आया और उनके साथ मारपीट करने लगा। उन्हें कई तमाचे मारे, लात-घूसे मारे। किसी तरह से उससे बचने के बाद वह बाहर सुरक्षाकर्मियों के बीच आईं और उन्होंने 112 को फोन करके पुलिस से इसकी शिकायत की। इस घटना के तीन दिन बाद स्वाति ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई।
घटना के बाद पुलिस ने बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के विरोध में अरविंद केजरीवाल अपने तमाम सांसद-विधायकों के साथ दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications