'CM केजरीवाल की जान को खतरा, रची जा रही साजिश', सुनीता केजरीवाल ने लगाए गंभीर आरोप

आम आमदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पति यानी अरविंद केजरीवाल को जेल में जान खतरा है, क्योंकि उनका सुगर लेवल अचानक से काफी नीचे चला जाता है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की संभावना बनी रहती है। सुनीता केजरीवाल ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत उनकी बीमारी को नजरअंदाज किया जा रहा है।

सुनीता केजरीवाल ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को नजरअंदाज करने के पीछे साजिश का दावा किया। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य मुद्दे पर सुनीता केजरीवाल का एक वीडियो साझा किया।

Sunita Kejriwal serious allegations

वीडियो में सुनीता केजरीवाल ने कहा, "अरविंद केजरीवाल 22 साल से मधुमेह से पीड़ित हैं। वे अपने हाई लेवल सुगर को नियंत्रित करने के लिए इंसुलिन लेते हैं। जब वह जेल गए, तो उन्हें इंसुलिन नहीं दिया गया। हमें उन्हें इंसुलिन दिलाने के लिए अदालत जाना पड़ा। इसका क्या मतलब है? साजिश के तहत उनकी बीमारी को नजरअंदाज किया जा रहा है...।"

आम आदमी पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में सुनीता केजरीवाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य समस्याओं को बारे में खुलकर बताया। उन्होंने कहा, , "मुख्यमंत्री के हाथ पर एक सेंसर लगा हुआ है। वह अपने शुगर लेवल को जानने के लिए रीडर से रीडिंग लेते हैं। इस रीडर में पूरे शुगर लेवल का एक ग्राफ तैयार किया जाता है। उस ग्राफ में डेट दर्ज होती है। आमतौर पर अगर शुगर लेवल 70 से नीचे चला जाता है तो मरीज को घबराहट होने लगती है. जब भी घर पर ऐसा होता है तो हम मुख्यमंत्री का ख्याल रखते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "कुछ दिन पहले हमें पता चला कि जेल में उनका शुगर लेवल लगातार कम हो रहा था और यहां तक ​​कि रात में सोते समय भी यह 50 से नीचे चला गया था। भगवान का शुक्र है कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, लेकिन उनकी जान खतरे में है, साजिश रची जा रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+