सुनीता केजरीवाल और आतिशी ने अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में की मुलाकात, जेल प्रशासन ने आज ही दी थी परमीशन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी ने बताया केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को तिहाड़ जेल प्रशासन से दिल्ली सीएम से मिलने की इजाजत दे दी थी जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से उनकी पत्नी सुनीता और कैबिनेट मंत्री आतिशी ने मुलाकात की।
आम आदमी पार्टी (आप) ने बताया सुनीता केजरीवाल दोपहर साढ़े बारह बजे मुख्यमंत्री से मुलाकात की। बैठक के दौरान उनके साथ दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी मौजूद रहीं।

बता दें आम आदमी पार्टी ने कहा था कि जेल अधिकारियों ने उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, जेल अधिकारियों ने इस आरोप का खंडन किया था। सोमवार को तिहाड़ जेल अधिकारियों ने सुनीता केजरीवाल को उनके पति से मिलने की अनुमति दे दी।
बता दें अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ले अरेस्ट किया था और कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है।
आतिशी ने बताया जेल में केजरीवाल ने पूछा कि क्या स्कूली बच्चों को किताबें मिल रही हैं और क्या मोहल्ला क्लीनिकों को दवाएं दी जा रही हैं, पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है।
सुनीता केजरीवाल की अपने पति से मुलाकात आम आदमी पार्टी के पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार महाबल मिश्रा के समर्थन में रोड शो करने के एक दिन बाद हुई है।
आप के लिए रोड शो करते हुए सुनीता केजरीवाल ने अपने पति को 'शेर' बताते हुए कहा था कि अरविंद केजरीवाल का क्या दोष? उनका दोष यह है कि उन्होंने मुफ्त बिजली दी, पहले बहुत बिजली कटौती होती थी लेकिन अब हमें 24 घंटे बिजली मिलती है, स्कूल आपके छात्रों के लिए बनाए जा रहे हैं, मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए और अब हर महीने महिलाओं को 1000 दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications