Shraddha Walker: श्रद्धा की बॉडी के 35 नहीं किए थे 16 टुकड़े, बोला ड्रग एडिक्ट आफताब
श्रद्धा के लिव इन पार्टनर की दरिंदगी ने सबको हिलाकर रख दिया है। इस हत्याकांड में अब आरोपी अफताब से पूछताछ में इस घिनौनी करतूत को लेकर नया खुलासा हुआ है।
Shraddha Walker: श्रद्धा वाकर की बेरहमी से हत्या मामला सुर्खियों में बना है। श्रद्धा के लिव इन पार्टनर की दरिंदगी ने सबको हिलाकर रख दिया है। इस हत्याकांड में अब अफताब ने अपनी इस घिनौनी करतूत का खुलासा किया है। आरोप था कि श्रद्धा की बेरहमी से हत्या के बाद आफताब ने उसके शरीर के 35 टुकड़े कर डाले थे, लेकिन अब आफताब ने इसे गलत बताया है।
Recommended Video

श्रद्धा वाकर मर्डर को लेकर क्राइम ब्रांच लगातार पूछताछ कर रही है। हत्याकांड के अभियुक्त अमीन आफताब पूनावाला से लगातार पूछताछ जारी है। इस बीच लिव इन में रहने के दौरान श्रद्धा की एक और चैट सामने आई है, जिसमें वह अपने किसी दोस्त से आफताब की ओर से उस पर की जा रही दरिंदगी का जिक्र किया है। श्रद्धा की ये चैट 24 नवंबर 2020 की है। श्रद्धा ने चैट में अपने दोस्त को बताया था कि आफताब जल्द ही उसका घर छोड़ देगा। चैट में उसने आगे लिखा था कि उसने (आफताब) मुझे इस कदर मारा है कि मैं बिस्तर से उठ नहीं सकती।
वहीं दूसरी ओर आफताब से पूछताछ में लगातार हत्याकांड को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। शुक्रवार को उसने कहा कि श्रद्धा की बॉडी के 35 टुकड़े नहीं 16टुकड़े किए थे। आरोपी ने कहा कि उसने अक्टूबर के महीने में शव को ठिकाने लगा दिया था। वहीं इससे पहले आफताब ने खुलासा किया था कि उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए श्रद्धा का चेहरा जला दिया था। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक रिपोर्ट के अनुसार, हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के तरीकों के बारे में उसने इंटरनेट पर खोज के बाद ये तरीका अपनाया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आफताब ने पुलिस को बताया कि वह गांजे का आदी है। 18 मई को जब उसने श्रद्धा की हत्या की तो वो चरस के नशे में था। उस दिन दोंनों के बीच पैसे के खर्च को लेकर झगड़ा हुआ था।
वहीं दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा वाकर हत्या मामले में जांच का दायरा बढ़ाते हुए दिल्ली भर के 178 पुलिस थानों को एक आदेश जारी है। जिसमें पिछले मई से बरामद अज्ञात शरीर के अंगों को लेकर रिपोर्ट देने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications