CBI जब तक कार्रवाई नहीं करेगी तब तक 'बेशर्म' केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे: स्वामी
रिश्वत के आरोप लगने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बढ़ा इस्तीफे का दवाब।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के बाद उनपर इस्तीफे का दवाब बढ़ता जा रहा है। विपक्षी पार्टियां लगातार उनपर इस्तीफे का दवाब बना रही है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है। स्वामी ने केजरीवाल के लिए 'बेशर्म' शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि जब तक सीबीआई कार्रवाई नहीं करेगी बेशर्म केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे।

एएनआई के साथ बातचीत करते हुए स्वामी ने कहा कि मैं केजरीवाल को बहुत पहले से जानता हूं, जब से वो अन्ना आंदोलन से जुड़े थे मैं तब से कह रहा हूं कि केजरीवाल भ्रष्ट है। उन्होंने कहा कि मैं इस लिए उनके लिए श्री 420 शब्द का इस्तेमाल करता हूं। उन्होंने कहा कि सीबीआई को केजरीवाल के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।
गौरतलब है कि मंत्री पद से हटाए गए कपिल मिश्रा ने दावा किया कि उन्होंने केजरीवाल को सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपये कैश लेते हुए अपनी आंखों से देखा। उन्होंने दावा किया कि ये बात उन्हें ये बात खुद सत्येंद्र जैन ने उन्हें बताया था कि उन्होंने केजरीवाल के एक रिश्तेदार के लिए 50 करोड़ रुपये की लैंड डील कराई।












Click it and Unblock the Notifications