Shalimar Bagh Chunav Result 2025: शालीमार बाग में बड़ा फेरबदल, दो बार की विधाय बंदना कुमारी हारीं
Shalimar Bagh Chunav Result 2025 LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आज 8 फरवरी को शालीमार बाग सीट के नतीजे घोषित हो चुके हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू, जिसके बाद 14 राउंड की काउंटिंग चली, जिसमें बीजपी ने शालीमार बाग सीट आप के कब्जे से छिन ली है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई है। दिल्ली में कुल मतदान 60.54 प्रतिशत रहा है। शालीमार बाग सीट पर 58.28 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

Shalimar Bagh Election Result 2025 LIVE: शालीमार बाग विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम का पल-पल का अपडेट किया जा रहा है...
Shalimar Bagh Election Result 2025: दो बार की विधायक हारीं
शालीमार बाग सीट से आप उम्मीदवार और दो बार की विधायक बंदना कुमारी हार गई हैं। बीजेपी की रेखा गुप्ता ने उनको 29595 वोटों से हराया है। रेखा को कुल 68200 वोट मिले हैं, जबकि आप उम्मीदवार बंदना कुमारी को कुल 38605 वोट ही हासिल हुए हैं।
शालीमार बाग विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections 2025: Shalimar Bagh)
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी ने बंदना कुमारी को टिकट दिया है। भाजपा ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस से प्रवीण जैन चुनाव लड़ रहे हैं।
Shalimar Bagh: शालीमार बाग सीट से प्रत्याशी
- आप से बंदना कुमारी
- बीजेपी से रेखा गुप्ता
- कांग्रेस से प्रवीण जैन
विधानसभा के पिछले दो चुनाव 2020 और 2015 का इतिहास
2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की बंदना कुमारी ने 57,707 वोटों के साथ सीट जीती थी। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की रेखा गुप्ता को 54,267 वोट मिले, जबकि कांग्रेस पार्टी के जे.एस. नायोल को 2,491 वोट मिले।
2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP की बंदना कुमारी ने 62,656 वोटों के साथ जीत हासिल की थी, उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराया था, जिन्हें 51,678 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार सुलेखा अग्रवाल को 3,200 वोट मिले थे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की अन्य खबरें:












Click it and Unblock the Notifications