Shakur Basti Chunav Result 2025: नहीं चला इमोशनल कार्ड, 14 मुकदमे वाले सत्येंद्र जैन को करारी हार
Shakur Basti Chunav Result 2025: शकूर बस्ती विधानसभा सीट के लिए 5 फरवरी 2025 को हुए चुनाव में 63.56% मतदान हुआ था। आज, 8 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना अब परिणाम के पड़ाव तक पहुंच गई। शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सत्येंद्र कुमार जैन (Satyendra Jain) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार करनैल सिंह ने करारी शिकस्त दी। करीब 20 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। कांग्रेस के सतीश लूथरा को भी हार का सामना करना पड़ा।
14 क्रिमिनल केस झेलने वाले सत्येंद्र कुमार जैन , मई 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल जाने वाले जैन के लिए सहानुभुति कताई काम नहीं आई। उधर, बीजेपी का जादू इस सीट पर चल गया। आइए जानते हैं कौन हैं सत्येंद्र कुमार ? पूरा प्रोफाइल...

Who is Satyendra Jain: कौन हैं सत्येंद्र कुमार जैन?
सत्येंद्र जैन आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य हैं और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। उनके पास स्वास्थ्य, उद्योग, गृह, लोक निर्माण विभाग, बिजली, शहरी विकास और परिवहन जैसे विभाग थे। वे फरवरी 2015 में शकूर बस्ती निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा के लिए चुने गए थे। पेशे से आर्किटेक्ट सत्येंद्र जैन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) में काम करते थे, लेकिन उन्होंने एक शानदार इमारत बनाने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी।
Satyendra Jain Networth: कितने करोड़ के मालिक ?
एडीआर के मुताबिक, सत्येंद्र जैन 8 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बताई गई है, जबकि 13 करोड़ से ज्यादा की देनदारियां हैं। साथ ही क्रिमिनल केस की बात करें तो, 14 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं, पढ़ाई की बात करें तो, ग्रेजुएट हैं।
| क्रमांक | उम्मीदवार | दल | संपत्ति | देनदारियां | क्रिमिनल केस | शिक्षा |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | सत्येन्द्र जैन | AAP | 8 करोड़+ | 13 करोड़+ | 14 | स्नातक |
| 2 | करनैल सिंह | BJP | 259 करोड़+ | 2 करोड़+ | 0 | 10वीं पास मैट्रिकुलेशन |
| 3 | सतीश कुमार लूथरा | कांग्रेस | 72 करोड़+ | 0 | 0 | 10वीं पास |
Delhi Election 2025: चुनावी आंकड़ें?
| क्रमांक | आंकड़ें |
|---|---|
| 1 | कुल सीटें - 70 |
| 2 | बहुमत का आंकड़ा - 36 |
| 3 | कुल उम्मीदवार - 699 |
| 4 | मतदान केंद्र - 13,766 |
| 5 | कुल मतदाता - 1.56 करोड़ |
| 6 | कुल वोटिंग प्रतिशत: 60.54 |
Delhi Election: 7 सालों चुनावी समीकरण
| क्रमांक | साल | दल | सीटें |
|---|---|---|---|
| 1 | 2020 | AAP | 62 |
| 2 | 2015 | AAP | 67 |
| 3 | 2013 | BJP | 31 |
| 4 | 2008 | कांग्रेस | 43 |
| 5 | 2003 | कांग्रेस | 47 |
| 6 | 1998 | कांग्रेस | 52 |
| 7 | 1993 | BJP | 49 |
दिल्ली चुनाव 2025: यहां देखें सटीक नतीजे
-
वन इंडिया: (https://hindi.oneindia.com/shakur-basti-assembly-elections-dl-15/)
-
चुनाव आयोग: आधिकारिक वेबसाइट (https://eci.gov.in/)
-
परिणाम पोर्टल: (https://results.eci.gov.in/)












Click it and Unblock the Notifications