पिछले साल शैलजा ने इंटरव्यू में कही थी एक बात, खुद उसी की हो गई वो शिकार
दिल्ली। नवंबर 2017 में शैलजा द्विवेदी ने मिसेज इंडिया अर्थ पिजेंट ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था और फाइल राउंड तक पहुंची थी। उस वक्त वो काफी चर्चा में रही थी और इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में उन्होंने ऐसी बात कही थी जो खुद उनकी ही जिंदगी में सच हो गई। उनसे पूछा गया था कि देश में आजकल ऐसा क्या हो रहा है जो आपको सबसे ज्यादा विचलित करती है? शैलजा ने जवाब दिया, 'देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए और उपाय किए जाने की जरूरत है...रेप, छेड़खानी, एसिट अटैक, घरेलू हिंसा के बारे में सुनकर मैं हिल जाती हूं।'

पति से रिश्ते के बारे में पूछे गए सवाल
इंटरव्यू में जब उससे पति के बारे में सवाल किए गए तो बोली कि वो मेरे जीवन का प्यार हैं। उसने कहा कि परिवार कंप्लीट है, पति के पास एक प्यार करने वाली बीवी है, एक शरारती बेटा है और हम सबको प्यार का धागा एक-दूसरे से बांधता है, एक-दूजे के लिए सम्मान की भावना भी बहुत है। मिसेज इंडिया पिजेंट में हिस्सा लेने की वजहों के बारे में पूछने पर उसने जवाब दिया कि वह हमेशा देश को किसी फोरम पर रिप्रजेंट करना चाहती थी। कहा, 'मैं इसमें कुछ साबित करने के लिए हिस्सा नहीं ले रही हैं, मैं तो अनुभव करना चाहती हूं और मेरा दिल जो कह रहा है, वो कर रही हूं।'

2009 में हुई थी मेजर अमित द्विवेदी से शादी
शैलजा द्विवेदी की शादी मेजर अमित द्विवेदी से 2009 में हुई थी। वो अपने आपको बहुत आत्मविश्वास से भरी लकी गर्ल मानती थी। पांच साल तक गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में लेक्चरर रही और एनजीओ कैच एंड केयर से जुड़कर समाज सेवा भी की। शैलजा द्विवेदी को शायद अहसास भी नहीं होगा कि पिछले साल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के दौरान कही गई उनकी बात कुछ महीनों बाद उनकी जिंदगी के लिए भी सच हो जाएगी।

दिनदहाड़े प्रेमी मेजर ने किया कत्ल
शैलजा ने कहा था कि महिलाओं पर हो रही हिंसा के बारे में जानकर वो परेशान हो जाती है। 23 जून की सुबह 8.30 मेजर निखिल हांडा ने दिल्ली में शैलजा को कॉल कर बुलाया। फिजियोथेरेपी कराने गई शैलजा आर्मी बेस हॉस्पिटल के बाहर खड़े मेजर हांडा के साथ कार में बैठ गई। दिल्ली की सड़कों पर कार चलाते हुए मेजर हांडा शैलजा पर अफेयर जारी रखने का दबाव डालने लगा, नहीं मानी तो गला रेतकर सड़क पर फेंका और बेदर्दी से कार के कई बार आगे-पीछे कर शैलजा के चेहरे को कुचल दिया। महिलाओं पर हिंसा की बात कहने वाली शैलजा खुद बर्बरता की शिकार हो गई।

2017 में बढ़ गई थी नजदीकियां
मेजर हांडा 2015 में नागालैंड के दीमापुर में शैलजा से मिला था जहां पति मेजर अमित तैनात थे। 2017 में दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं। दो महीने पहले मेजर अमित स्पेशल कोर्स के लिए शैलजा के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गए और यूएन पोस्टिंग पर विदेश जाने वाले थे। शैलजा भी साथ विदेश चली जाती। शैलजा के अफेयर के बारे में पति को पता चल चुका था। पति ने शैलजा को अफेयर खत्म करने के लिए कहा था जिसके बाद शैलजा मेजर हांडा से दूरी बना रही थी। उधर दीमापुर में तैनात निखिल हांडा शैलजा के दिल्ली आने से खफा था। जब उसने जाना कि वह विदेश जाने वाली है तो वह बौखला गया और कत्ल का प्लान तैयार किया। प्यार में पागल हुए हांडा के खूनी इरादों को शैलजा भांप न सकी और हिंसा की शिकार हो गई।












Click it and Unblock the Notifications