बुखारी का चुनावी फतवा- सिर्फ कांग्रेस को वोट दें मुसलमान

कांग्रेस को समर्थन देने की बात कहते हुए बुखारी ने एक बात और साफ कर दी है कि वो सपा पार्टी के मुखिया मुलायम और बसपा पार्टी की सुप्रीमो मायावती के साथ इस बार के लोकसभा चुनाव में साथ नहीं है। इस बयान के बाद तत्काल प्रभाव से मुलायम ने बुखारी पर पलटवार करते हुए कहा है कि शाही इमाम का कांग्रेस से आखिर क्या रिश्ता है?
कांग्रेस को समर्थन देने की बात कहते हुए बुखारी ने देश के सभी मुस्लिमों से अपील की है कि वे सिर्फ कांग्रेस को वोट दें। दूसरी ओर, बुखारी ने यह भी कहा कि मुलायम सिंह यादव ने मुसलमानों को धोखा दिया है। इसी के साथ्ा मायावती ने भी सिर्फ बातों से ही मुसलमानों काे बहलाने की बात अभी तक की है लेकिन कांग्रेस ने मुसलमानों के लिए ढेरों योजनाओं समेत सांप्रदायिक ताकतों पर लगाम लगाने की भी कोशिश की है।












Click it and Unblock the Notifications