Shahbad Dairy Murder: साक्षी के परिवार को 10 लाख की मदद राशि देंगे CM केजरीवाल, साहिल को दिलाएंगे कड़ी सजा
Shahbad Dairy Murder Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि साक्षी के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देंगे। साथ ही दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।

Shahbad Dairy Murder Case: दिल्ली के शाहबाद डेरी में साक्षी हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार साक्षी के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देगी। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि कोर्ट से दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके लिए हम बड़े से बड़े वकील खड़े करेंगे।
Recommended Video

साक्षी परिवार से मिलेंगी आतिशी
वहीं, इससे पहले दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि वे आज दोपहर 3 बजे साक्षी के परिवार से मिलने जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हम साक्षी के परिवार के साथ खड़े हैं। उन्हें हर संभव मदद करेंगे। पीड़ित परिवार के साथ हम खड़े हैं।
चाकू से ताबड़तोड़ किए 20 वार
बता दें कि साक्षी के ब्वॉयफ्रेंड साहिल ने ही उसकी हत्या कर दी। साक्षी एक गली से होते हुए जा रही थी, तभी साहिल मौके पर पहुंचा और चाकू से ताबड़तोड़ 20 वार किए। साक्षी हत्याकांड से दिल्ली एक बार फिर कांप उठी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
दिल्ली पुलिल उगलवाएगी सच
2 दिन की रिमांड मिलने के बाद अब दिल्ली पुलिस साहिल से सच उगलवाएगी। पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने इस बात जानकारी देते हुए बताया कि शाहाबाद हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहिल को सोमवार 29 मई को बुलंदशहर से गिरफ़्तार कर लिया गया था। दिल्ली पुलिस उससे अब सच उगलवाएगी।
साहिल को जरा भी पछतावा नहीं
दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी साहिल ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसने यहां तक कहा कि उसे अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं है। हत्या को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। दिल्ली से दूर बुलंदशहर में जाकर छिप गया। बुलंदशहर जाने के लिए उसने दो बसें भी बदली थीं।
यह भी पढ़ें- साक्षी मर्डर केस: साहिल ने चाकू कहां से खरीदा? पुलिस ने किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications