साक्षी मर्डर केस: साहिल ने चाकू कहां से खरीदा? पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Delhi Sakshi Murder Case: दिल्ली पुलिस ने साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल खान को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था। साहिल ने बताया कि उसे साक्षी की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है।

बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी में रविवार को 16 साल की साक्षी की बेरहमी से हुई हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पूछताछ में साहिल ने दिल्ली पुलिस के सामने चाकू खरीदने की बात कबूली। साहिल ने बताया कि उसने हरिद्वार से चाकू खरीदा और फिर दिल्ली पहुंच गया।
दिल्ली पुलिस ने चाकू को लेकर पूछे सवाल
दिल्ली पुलिस ने साहिल से पूछा कि तुमने यह चाकू कहां से खरीदी तो उसने जवाब दिया कि वह उसने इस चाकू को हरिद्वार से खरीदी। फिर दिल्ली पुलिस ने सवाल किया कि क्या उसने यह चाकू लड़की की हत्या के एकमात्र उद्देश्य से खरीदा था।
चाकू अभी भी बरामद नहीं
हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल चाकू पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। कैमरे में कैद हुई हत्या के करीब 18 घंटे बाद सोमवार को साहिल को उसके पैतृक स्थान बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसे रातोंरात बुलंदशहर से लाया गया और मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
लड़की के रिश्ता तोड़ने से आगबबूला था साहिल: पुलिस
पुलिस ने कहा कि लड़की उससे अपना रिश्ता तोड़ रही थी जिससे वह आगबबूला हो गया था। पुलिस ने कहा कि हत्या की वजह गुरुवार को उनके बीच हुआ विवाद था। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को साक्षी ने अपने एक दोस्त के सामने साहिल की बेइज्जती की थी। इसने उसे हत्या की योजना बनाने के लिए उकसाया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि हमलोग साहिल के दावों को सत्यापित करने के लिए हर स्तर से जांच कर रहे हैं।
Recommended Video
रास्ते में रोककर चाकू और पत्थर से कर दी हत्या
साक्षी रविवार की शाम अपनी महिला मित्र के बेटे की जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी, जब साहिल ने कथित तौर पर उसे रोका और सार्वजनिक रूप से चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग बिना किसी हस्तक्षेप के करीब से देखते रहे। एक सीसीटीवी कैमरे में साहिल को लड़की को 16 बार चाकू मारते हुए, बार-बार ईंट से उसके सिर पर वार करते और उसे लात और पेट से मारते हुए पकड़ा गया।












Click it and Unblock the Notifications