Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

School Holiday: कोहरे का कहर, बारिश से बढ़ी ठिठुरन! दिल्ली, बिहार और UP समेत जानें कहां स्कूल बंद-कहां खुले?

School Holiday News: उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं, कुछ जिलों में हालात सामान्य होते ही स्कूल खोल दिए गए हैं।

Recommended Video

    उत्तर भारत में कोहरे का कहर,बारिश से बढ़ी ठिठुरन!

    खास बात यह है कि दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से ठिठुरन में इजाफा हुआ है। अब सोचने वाली बात यह है कि क्या खोले गए स्कूल फिर से बंद हो जाएंगे? क्या कड़ाके की ठंड में बच्चे स्कूल जाएंगे? या छुट्टी होने वाली है? आइए आपको रूबरू कराते हैं राज्यवार स्कूलों के अपडेट से...

    School Holiday News

    दिल्ली और एनसीआर का हाल: Delhi NCR School Holiday Extended

    • दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और वायु गुणवत्ता खराब होते देख Grap-4 लागू कर दिया गया है। ऐसे में कक्षा 10 और 12 के लिए कक्षाएं जारी रहेंगी, लेकिन अन्य कक्षाओं के लिए हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों) अपनाया गया है।
    • Noida Ghaziabad Winter Vacation Extend: गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे। प्रशासन ने ठंड और कोहरे के कारण यह फैसला लिया है।

    उत्तर प्रदेश के जिलों में स्कूल बंद: Uttar Pradesh School Holiday

    • लखनऊ (Lucknow School Holiday): कक्षा 8 तक के स्कूल 16 जनवरी तक बंद हैं। स्कूल अब 17 जनवरी से खुलेंगे।
    • प्रयागराज (Prayagraj School Holiday): मकर संक्रांति और ठंड के चलते आज, 15 जनवरी को कक्षा 8 तक की फिजिकल कक्षाएं निलंबित हैं। ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
    • बरेली(Bareilly School Holiday): घने कोहरे और ठंड के कारण कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद हैं।
    • मुरादाबाद और रामपुर (Moradabad, Rampur School Holiday): इन जिलों में स्कूल 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगी।
    • बदायूं: कक्षा 8 तक के स्कूल अब 17 जनवरी को खुलेंगे।

    संक्षेप में UP के स्कूलों का हाल?

    • कहां-कहां स्कूल बंद: लखनऊ (Lucknow), प्रयागराज (Prayagraj), बरेली (Bareilly), बदायूं (Badaun), मुरादाबाद (Moradabad), रामपुर (Rampur), संभल (Sambhal) , शाहजहांपुर (Shahjahanpur), बस्ती (Basti), सोनभद्र (Sonbhadra)
    • कहां-कहां स्कूल खुल रहे: मेरठ (Meerut), मथुरा (Mathura), कानपुर (Kanpur), आगरा (Agra), वाराणसी (Varanasi), अमेठी (Amethi), गोरखपुर (Gorakhpur), बलिया (Baliya)

    Bihar School Holiday: बिहार में कड़ाके की ठंड, स्कूल बंद

    • पटना (Patna School Holiday): कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 18 जनवरी तक बंद हैं। कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 9:00 बजे से 3:30 बजे तक चलेंगी।
    • भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा: इन जिलों में भी स्कूल बंद रखने की अवधि बढ़ाई गई है।

    अन्य राज्यों का हाल?

    • Himachal Pradesh School Holiday, हिमाचल प्रदेश: यहां सभी स्कूलों में 1 फरवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
    • Jammu Kashmir Winter Vacation: जम्मू-कश्मीर: कक्षा 5 तक के स्कूल 28 फरवरी 2025 तक बंद हैं। कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 16 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे।
    • Rajasthan Winter Vacation, राजस्थान: जयपुर सहित 15 जिलों में हल्की बारिश और कोहरे के कारण स्कूलों में उपस्थिति कम है।

    यात्रियों और अभिभावकों के लिए सुझाव

    • स्कूलों से संबंधित जानकारी के लिए नियमित रूप से जिलाधिकारी या शिक्षा विभाग की अपडेट चेक करें।
    • बच्चों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनाएं और आवश्यकतानुसार ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने दें।
    • अधिक ठंड वाले इलाकों में स्कूल प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

    (नोट: खबर इनपुट मीडिया सोर्स आधारित हैं, दी गई जानकारी के लिए वनइंडिया उत्तरदायी नहीं है। इसलिए, अपने स्कूल से प्राप्त व्यक्तिगत जानकारी को ही फॉलो करें।)

    ये भी पढ़ें- Weather News: बारिश और कोहरे ने बदला दिल्ली-NCR का मौसम, Flights प्रभावित, जानें अगले 7 दिन का मिजाज?

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+