सौरभ भारद्वाज ने जी-20 को सफल बनाने के लिए दिल्ली वासियों को दी बधाई, बोले- यह पूरे देश के लिए बड़ी बात
दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन का कल समापन हो गया। भारत में 20 साल बाद यह आयोजन हुआ। जी-20 समिट का आयोजन बेहद ही सफल रहा। इसको लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने भारत के लोगों को बधाई दी है।
खासतौर से उन्होंने दिल्ली के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों के योगदान से यह आयोजन संभव हो पाया। यह पूरे देश के लिए बड़ी बात थी कि विश्व स्तर का शिखर सम्मेलन भारत में हुआ। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं भारत के लोगों और विशेष रूप से दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। जिन्होंने इसे सफल बनाया।

आप प्रवक्ता ने कहा कि अफ्रीकी संघ को G-20 में शामिल करना बेहद अच्छा था। यूरोपियन यूनियन पूरी की पूरी इसके अंदर है ही। इसके अलावा 19 देश इसके अंदर शामिल हैं। धीरे-धीरे इसमें अन्य देश को शामिल किया जा रहा है। यह पूरे भारत के लिए बहुत बड़ी बात है कि वैश्विक स्तर का शिखर सम्मेलन दिल्ली में हुआ।
उन्होंने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन इससे पहले अलग-अलग देशों में हो रहा था। 20 साल बाद भारत में आयोजन हुआ। अगले साल ब्राजील में होगा। उसके बाद किसी अन्य देश में होगा। सभी देशों को जी-20 की अध्यक्षता करने का मौका मिलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications