सत्येंद्र जैन को लेकर BJP के आरोपों पर AAP का पलटवार, कहा- ये एक्यूप्रेशर इलाज का हिस्सा है

दिल्ली के तिहाड़ जेल में मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन का एक वीडियो भाजपा ने शेयर करते हुए पार्टी पर हमला बोला है। साथ ही सत्येंद्र जैन को मिल रहे वीवीआईपी ट्रीटमेंट पर भी सवाल उठाया है। वहीं, भाजपा की तरफ से जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को भी बर्खास्त करने की मांग की गई है। इसी बीच इस पूरे मामले पर आप की पहली प्रतिक्रिया आई है। वीडियो को लेकर आप ने कहा कि यह उनके एक्यूप्रेशर इलाज का एक हिस्सा था। जैन का बचाव करते हुए आप ने कहा कि शारीरिक समस्याओं के कारण अदालत की तरफ से ऐसा आदेश दिया गया है। दवाओं के साथ -साथ यह भी इलाज का एक हिस्सा है।

Recommended Video

    Tihar Jail में Satyendra Jain के Massage पर हंगामा, Manish Sisodia का BJP को जवाब | वनइंडिया हिंदी
    aap vvip treatment

    आप की तरफ से दिया गया ये बयान
    मंत्री सत्येंद्र जैन का बचाव करते हुए आप ने कहा है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण सत्येंद्र जैन को सोने में कठिनाई होती है। इसकी वजह से जैन की तबीयत भी कई बार खराब हो गई थी। जिसके बाद अदालत की तरफ से इलाज के आदेश दिए गए हैं। पार्टी की तरफ से यह भी कहा गया है कि सत्येंद्र जैन ने पिछले 4 महीनों से अन्न ग्रहण नहीं किया है, क्योंकि वह बिना मंदिर जाए खाना नहीं खाते हैं। यही वजह है कि वह सिर्फ फलों पर जीवित हैं। इसके चलते उनकी तबीयत खराब हो रही है।

    VVIP ट्रीटमेंट को लेकर भाजपा ने अधिकारियों के निलंबन की मांग
    इससे पहले सत्येंद्र जैन को मिल रहे वीवीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर भाजपा ने आप और केजरीवाल पर हमला बोला था। भाजपा ने जेल अधीक्षक अजीत कुमार को निलंबित करने की मांग थी। वहीं, भाजपा के आरोपों पर जेल प्रशासन का कहना है कि संबंधित मामले में अधिकारियों पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं, इससे पहले भी प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया था कि कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल के अंदर सिर की मालिश, पैरों की मालिश और पीठ की मालिश जैसी सुविधाओं के साथ वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। इसको लेकर ईडी ने अदालत को एक सबूत भी पेश किया था।

    30 मई से जेल में बंद हैं सत्येंद्र जैन
    जैन कथित रूप से 16 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी मामले की वजह से 30 मई से जेल में बंद हैं। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से जांच की जा रही है। मामले में उनकी पत्नी पूनम जैन, अजीत प्रसाद जैन और उनके बेटे वैभव के खिलाफ भी भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत सीबीआई की तरफ से अगस्त 2017 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी केस के आधार पर उनकी गिरफ्तारी 30 मई को हुई थी।

    ये भी पढ़ें- जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन का भाजपा ने मसाज कराते शेयर किया VIdeo, 'VVIP ट्रीटमेंट पर उठाया सवाल'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+