जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन का भाजपा ने मसाज कराते शेयर किया VIdeo, 'VVIP ट्रीटमेंट पर उठाया सवाल'
आप नेता जैन मनी लॉन्डिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनकी जमानत के लिए बीते दिनों राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई थी, लेकिन कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसी बीच भाजपा ने तिहाड़ जेल का उनका एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वह बेड पर लेटे हैं और कुछ पढ़ रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति उनका मसाज कर रहा है। इस वीडियो को लेकर भाजपा ने आप और केजरीवाल पर हमला बोला है। आपको बता दें कि इससे पहले सत्येंद्र जैन को VVIP ट्रीटमेंट देने के लिए भाजपा ने जेल अधीक्षक अजीत कुमार को निलंबित करने की मांग थी।
Recommended Video

वीवीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने उठाया सवाल
जेल में सत्येंद्र जैन के वीवीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर भाजपा प्रवक्ता शहजाद जय हिंद पूनावाला ने सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि जेल में वीवीआईपी इलाज! क्या केजरीवाल ऐसे मंत्री का बचाव कर सकते हैं? क्या उन्हें बर्खास्त नहीं किया जाना चाहिए? यह आप का असली चेहरा दिखाता है!" इसके अलावा एक और ट्वीट करते हुए पूनावाल ने कहा कि देखिए कैसे सत्येंद्र जैन को जेल में सजा के बदले मजा मिल रहा है। जेल के अंदर हेड मसाज किया जा रहा है। उन्होंने सत्येंद्र जैन को हवालाबाज बताते हुए कहा कि कैसे उन्हें 5 महीने से बेल नहीं मिली है और वह सजा के नाम पर जेल में मजा काट रहे हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी ने जेल में जैन के साथ विशेष व्यवहार के आरोपों को बेतुका और निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है।
जेल प्रशासन बोला अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है
भाजपा की तरफ से शेयर किए गए वीडियो को तिहाड़ जेल के सूत्रों ने पुराना बताया है। साथ ही जेल प्रशासन का कहना है कि संबंधित मामले में अधिकारियों पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया था कि कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल के अंदर सिर की मालिश, पैरों की मालिश और पीठ की मालिश जैसी सुविधाओं के साथ वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। इसको लेकर ईडी ने अदालत को एक सबूत भी पेश किया था।
मामले में ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल, एसवी राजू ने कहा था कि एक अज्ञात व्यक्ति की तरफ से सत्येंद्र जैन की मालिश की जा रही है और उन्हें स्पेशल भोजन भी दिया जा रहा है। सुबूत के तौर पर सॉलिसिटर जनरल ने सीसीटीवी फूटेज भी कोर्ट को मुहैया कराया था। आपको बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया था। तब से ही वह तिहाड़ जेल में बंद हैं।
ये भी पढ़ें- जेल में मेरा 10 किलो वजन हुआ कम, आंखें हुईं कमजोर: संजय राउत
-
Puducherry Elections: चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! अरुलमुरुगन को मिला टिकट, क्या होगा इसका असर? -
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?












Click it and Unblock the Notifications