सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में CM रेखा गुप्ता! MCD के 5 बड़े अफसर सस्पेंड, अबतक क्या-क्या हुई कार्रवाई?

Delhi CM Rekha Gupta: साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने की दुखद घटना के बाद दिल्ली सरकार एक्शन में है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लगातार दूसरे दिन सुबह-सुबह खुद घटनास्थल पर मुआयना करने पहुंचीं। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया और साफ शब्दों में कहा कि लापरवाही बरतने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

लापरवाही को लेकर सरकार ने तुरंत कड़ा कदम उठाते हुए नगर निगम के 5 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, सुपरिनटेंडिंग इंजीनियर (SE) रणवीर सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (EE) ललित कुमार गोयल, असिस्टेंट इंजीनियर (AE) सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर (JE) आशीष कुमार को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

Satya Niketan building collapse

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ''सत्य निकेतन की दुखद घटना के बाद एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिनटेंडिंग इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।"

फरार मकान मालिक राजस्थान से गिरफ्तार

हादसे के बाद इमारत का मालिक हरिराम बंसल फरार हो गया था। उसे पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने 10 अलग-अलग टीमें बनाई थीं, जिसकी कमान एडिशनल डीसीपी रैंक के अधिकारियों के पास थी।

पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और यूपी में ताबड़तोड़ छापेमारी की और लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया। आखिरकार पुलिस ने आरोपी हरिराम बंसल को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है।

अवैध 5वीं मंजिल वाली इमारतें होंगी सील

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने पूरी दिल्ली में अवैध रूप से बनी पांचवीं मंजिलों और बिना इजाजत बने ढांचों को तुरंत सील करने के निर्देश दिए हैं। पूरी दिल्ली में PGs, स्कूलों और नर्सिंग होम समेत सभी सार्वजनिक इमारतों की स्ट्रक्चरल जांच अनिवार्य कर दी गई है।

हादसे के बाद पास की इमारतों में दरारें आ गई थीं, जिन्हें संभालने के लिए लोहे के जैक लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से पास के गर्ल्स हॉस्टल को खाली करा लिया गया है। प्रभावित छात्रों के रहने-खाने का इंतजाम कॉलेजों और दोस्तों के जरिए किया गया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा,

"इमारत के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी दिल्ली में अवैध पांचवीं मंजिल वाली इमारतों को तुरंत सील करने का आदेश दिया गया है। पास के पीजी और इमारतों की जांच जारी है। दिल्ली सरकार इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है।"

LG मीटिंग और हाईकोर्ट की सुनवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सीएम रेखा गुप्ता, डीडीए, एमसीडी और दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है।

उधर दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के सामने भी मामले को अर्जेंट में मेंशन किया गया है, जिस पर अदालत जल्द सुनवाई करेगी। सरकार ने साफ किया है कि नागरिकों की जान से खिलवाड़ करने वाले बिल्डरों और भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+