संजय सिंह का तंज- क्‍या अमित शाह के बेटे को क्रिकेट का बल्‍ला पकड़ना आता है? जो BCCI के सचिव बने हुए हैं

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच आम आदमी पार्टी मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमले कर रही है। वहीं अब आप सांसद संजय सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह पर तंज कसा है। संजय सिंह ने ये तंज अमित शाह के बेटे को बीसीसीआई सचिव होने पर कसा है।

संजय सिंह ने सवाल किया कि क्‍या अमित शाह के बेटे को बल्‍ला पकड़ना आता है? लेकिन वह बीसीसीआई के सचिव बने हुए हैं। इसके अलावा आप सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

sanjay singh

इसके साथ ही संजय सिंह ने कहा "हमारे घर के बेटे 17 साल की उम्र में जवान बनेंगे और 21 साल में रिटायर हो जाएंगे। मोदी जी को 73 साल में तीसरी बार मौका चाहिए और 21 साल का जवान रिटायर होकर घर पर बैठेगा। ये लोग घोर परिवारवादी हैं।"

उन्‍होंने कहा "अपने परिवार और दोस्तों को बढ़ाने के अलावा ना PM मोदी के पास कोई काम है, ना अमित शाह के पास, ना भाजपा के पास कोई काम है...हम अपने देश का भविष्य बनाना चाहते हैं मोदी और अमित शाह अपने दोस्तों का भविष्य बनाना चाहते हैं। हम देश के लिए काम कर रहे हैं वे दोस्त के लिए काम कर रहे हैं।"

इसके साथ ही संजय सिंह ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भी भाजपा को घेरा। उन्‍होंने कहा जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला गया, लोगों में उस बात को लेकर गुस्सा है। वे जेल का जवाब वोट से देने को तैयार हैं।

संजय सिंह ने दावा किया कि जनता कह रही है कि मोदी की गारंटी झूठी गारंटी है, वे उसका जवाब देंगे। आज जिस तरह से संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, जनता उसका जवाब देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+