संजय सिंह ने पत्‍नी संग मंदिर में भगवान हनुमान के किए दर्शन, आम आदमी पार्टी को बताया अपना परिवार

आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आकर गुरुवार को मंदिर में जाकर भगवान हनुमान का आर्शीवाद लिया। इस मौके पर उनकी पत्‍नी भी मौजूद थीं। संजय सिंह ने आज सुबह मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल से मुलकात कर उनका पैर छूकर आर्शीवाद लिया।

sanjay singh

संजय सिंह आज सुबह दस बजे आम आदमी पार्टी कार्यालय पर पहुंचे यहां पर दिल्‍ली सरकार के मंत्री गोपाल राय समेत अन्‍य नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे। संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

संजय सिंह ने बुधवार को जेल से रिहा होने के बाद पहले दिल्‍ली सरकार के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया के घर पहुंचे और उनकी पत्‍नी सीमा से मुलाकात की। सिसोदिया की पत्‍नी से मुलाकात के बाद संजय सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी हमारा परिवार है।

आज अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्‍येंद्र जैन जेल में हैं। पार्टी का हर कार्यकर्त उनके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्‍होंने बताया था कि गुरुवार को सत्‍येन्‍द्र जैन के परिवार से मिलूंगा। हम तानाशाह सरकार के सामने झुकने वाले नहीं हैं।

बता दें शराब नीति घोटाले संबंधी केस में संजय सिंह को सुप्री कोर्ट ने जमानत दे दी थी। बुधवार की रात जेल से रिहा होने के बाद संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिसमें वो जमकर बरसे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा हम किसी से नहींडरते। हम तानाशाही से डरने वाले नहीं हैं। हमारे कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार हैं। केजरीवाल, सिसोदिया, सत्येंद्र जैन का क्या गुनाह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+