संजय सिंह बोले- राजधानी की जनसंख्‍या बढ़ी लेकिन दिल्‍ली को 1994 में तय किए गए कोटे के अनुसार पानी मिल रहा

Delhi water crisis: दिल्‍ली में छाए जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने पानी सत्‍याग्रह शुरू किया है। हरियाणा से अतिरिक्‍त पानी की मांग को लेकर दिल्‍ली सरकार की जल मंत्री ने शुक्रवार को अनशन शुरू कर दी है।

वहीं आतिशी की भूख हड़ताल के दूसरे दिन आम आदमी पार्टी के राज्‍य सभा सांसद अनशन स्‍थल पर पहुंचे और उन्‍होंने जल संकट को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। इसके साथ ही संजय सिंह ने भाजपा पर दिल्‍ली के पानी को लेकर राजनीति करने की बात आज भी दोहराई।

sanjay singh

इसके साथ ही संजय सिंह ने बताया दिल्ली को आज भी 1994 में तय किए गए कोटे के अनुसार पानी मिल रहा है। आज दिल्ली की जनसंख्या कहां की कहां पहुंच गई लेकिन दिल्ली को उतना ही पानी मिल रहा है और उसमें भी हरियाणा की BJP सरकार दिल्ली के हक़ का पानी रोके हुए है।

आतिशी के द्वारा हरियाणा से पानी की मांग को लेकर किए जा रहे सत्‍याग्रह में आए लोगों को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पिछले 10 साल के दौरान दिल्ली में जल संकट को ख़त्म करने के लिए बहुत काम किया है।

उन्‍होंने कहा एक तरफ़ BJP वाले हैं, जो पानी की Pipeline तोड़ने का काम करते हैं। जल बोर्ड का दफ़्तर तोड़ने का काम और गुंडागर्दी करते हैं। वहीं दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रतिनिधित्‍व वाली दिल्‍ली सरकार ने दिल्ली में घर-घर पानी पहुंचाया है। हमारी सरकार में 11 हज़ार किलोमीटर की नई पाइपलाइन बिछाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+