स्‍वाती मालीवाल के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब, प्रज्वल रेवन्ना, बृजभूषण सिंह को लेकर भाजपा को घेरा

आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संयुक्‍त प्रेस कान्‍फ्रेंस की। इस मौके पर स्‍वाती मालीवाल से जुड़े सवालों पर सीएम केजरीवाल ने तो कोई जवाब नहीं दिया लेकिन आप सांसद संजय सिंह ने जवाब देते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर घेरा।

प्रेस कान्‍फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल से जब स्‍वाती मालीवाल से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उनके बगल में बैठे आप नेता संजय सिंह ने कहा कि वह सवाल का जवाब देंगे। सिंह ने महिलाओं के खिलाफ अपराध का जिक्र किया।

Arvind Kejriwal

संजय सिंह ने भाजपा शासित मणिपुर, भाजपा सांसद प्रज्वल रेवन्ना और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का विरोध का जिक्र करते हुए भाजपा पर जमकर प्रहार किया।

संजय सिंह ने कहा भाजपा शासित मणिपुर में कारगिल नायक की पत्नी को नग्न घुमाया गया और प्रधानमंत्री चुप रहे। प्रज्वल रेवन्ना (भाजपा सांसद) ने कई महिलाओं पर हमला किया और बलात्कार किया और सरकार ने उन्हें देश से भागने में मदद की। इसके अलावा संजय सिंह ने हमने देखा है कि हाथरस कुलदीप सेंगर पर पीएम मोदी ने चुप्‍पी साध रखी थी।

संजय सिंह ने कहा जब ख्‍यातिप्रात्त महिला पहलवान जब विरोध कर रही थीं ये स्वाति मालीवाल रात में उनसे मिलने गईं और दिल्ली पुलिस ने उनके साथ मारपीट की तब पीएम मोदी और भाजपा ने चुप्‍पी साध रखी थी।

इसके साथ ही स्‍वाती मालीवाल के साथ केजरीवाल के पूर्व पीएम द्वारा की गई बदसलूकी के सवाल पर भी संजय सिंह ने बात की और बताया बिभव कुमार को इस साल अप्रैल में सतर्कता निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव पद से हटा दिया था। हालांकि वह उनके सहयोगी बने हुए हैं और सीएम के दैनिक कार्यक्रम का ध्यान रखते हैं।

उन्‍होंने कहा आम आदमी पार्टी एक परिवार है। पार्टी पहले ही इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। मैं चाहता हूं कि बीजेपी इन सभी मुद्दों पर जवाब दे, जिसमें स्वाति मालीवाल को पुलिस ने पीटा था। उन्हें इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। अरविंद केजरीवाल विभव कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे और बुधवार को स्वाति मालीवाल से मुलाकात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+