संजय सिंह ने राजघाट पर महात्‍मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि, भाजपा सरकार के लिए 'बापू' से मांगी सद्बुद्धि

आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह 3 अप्रैल को छह महीने की जेल के बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार शुरू करने से पहले संजय सिंह गुरुवार को राजघाट पहुंचे और महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संजय सिंह क साथ उनकी पत्‍नी और आप के कई नेता मौजूद थे।

aap

राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा "मैं बापू की समाधि पर उन्‍हें नमन करने आया हूं, हमनें बापू को हमेशा याद किया क्‍यों कि उन्‍होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्‍होंने कहा उस समय बोलने की आजादी नहीं थी।"

उन्‍होंने कहा "स्‍वतंत्रता के साथ जीने की आजादी नहीं थी। इसलिए बापू ने देश को आजाद करने के के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। हमारे देश को आजाद हुएस 77 साह हो गए है लेकिन 77 साल बाद भी ऐसी ही परिस्थिति पैदा हो गई है।"

संजय सिंह ने बताया कि "मैंने बापू की समाधि पर प्रार्थना की हे प्रभु, हे राष्‍ट्रपिता जी, आप जहां कहीं भी हैं इस सरकार को सद्बुद्धि दें कि वे देश की आजादी के साथ लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ करना बंद करें। उन्‍होंने कहा जिस प्रकार भाजपा एक निर्वाचित मुख्‍यमंत्री पकड़ कर जेल में डाल दिया। यह तानाशाही का जेल में डाल दिया है। ये देश के लो‍कतंत्री और संविधान के लिए बहुत बड़ा खतरा है। इसलिए हमें मिलकर इस देश को बचाना चाहिए।"

बता दें दिल्‍ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े केस के आरोपी संजय सिंह को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। तिहाड़ जेल में छह माह से बंद संजय सिंह बुधवार को जमानत पर रिहा हुए। जेल से रिहा होते ही संजय सिंह ने भाजपा पर हमले तेज कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+