Delhi: ईडी की 5 दिनों की रिमांड पर भेजे गए संजय सिंह, अदालत ने दी अनुमति
Sanjay Singh ED Custody: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को ईडी की 5 दिनों की रिमांड में भेज दिया है। अब ईडी उनसे दिल्ली शराब पॉलिसी मामले में पूछताछ करेगी।
वहीं अदालत से निकलते ही वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अडानी के नौकर हैं। उन्हें जितना अत्याचार करना है कर लें। हालांकि, इसके बाद पुलिस तेजी से उन्हें लेकर कोर्ट से बाहर निकल गई।

बता दें कि बुधवार को 10 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने संजय सिंह शराब नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया था। वहीं संजय की गिरफ्तारी के बाद देश के कई राज्यों में आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली बीजेपी के दफ्तर को भी घेरा और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की बौछारें भी छोड़ीं। हालांकि, कार्यकर्ता वहां से नहीं हिले और खूब हंगामा किया।












Click it and Unblock the Notifications