AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के बीजेपी दफ्तर को घेरा, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ कई राज्यों में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के सामने कार्यकर्ताओं की हुजूम जमा है। कई कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई है। बता दें कि दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में बुधवार शाम को संजय सिंह का गिरफ्तार किया गया था।
वहीं पुलिस द्वारा सख्ती के बाद आम आदमी पार्टी ने नेताओं ने कहा कि हमलोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं, फिर भी दिल्ली पुलिस हमें प्रदर्शन करने नहीं दे रही है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी सड़क से हटकर प्रदर्शनकारियों को अपने पार्टी कार्यालय में जाने को कह रहे हैं।

वहीं इससे पहले, राऊज एवेन्यू रोड स्थित 'आप' के कार्यालय पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता एकत्र होते गए। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि आज बीजेपी की तानाशाही को एक्सपोज किया जाएगा। इन्होंने एक संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। आज हजारों संजय सिंह संविधान को बचाने के लिए सड़कों पर होंगे। वहीं आप के कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
बीजेपी ने भी किया प्रदर्शन
दिल्ली शराब नीति मामले में AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली बीजेपी के नेता भी राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह कहते हैं कि यह गांधी जी का स्मारक है जिन्होंने हमेशा शराब का विरोध किया था। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने बात नहीं मानी। मुझे लगता है कि गांधी जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से यह हो रहा है। खुलासा हो रहा है और उनके (आप) नेता एक के बाद एक जेल जा रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब शराब नीति के मास्टरमाइंड अरविंद केजरीवाल भी जेल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications