संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही आतिशी बोलीं- भाजपा हार के डर से कर रही ये सब
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को प्रर्वतन निदेशालय (ED) को दिल्ली शराब नीति मामले में अरेस्ट किया गया है। उन्हें गुरुवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के मंत्री और नेता- कार्यकर्ता दिल्ली की सड़कों पर उतर आए हैं। नेताओं और कार्यकर्ताओं के संग प्रदर्शन कर रही दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है।

दिल्ली केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा "पिछले चार दिनों से देश में अघोषित आपातकालल लागू हो गया है। पहले पत्रकारों के घरों पर छापेमारी की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया। इसके बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को हिरासत में लिया गया। वहीं ईडी की छापेमारी में संजय सिंह के घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ, फिर भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।"
Recommended Video
आप नेता और मंत्री आतिशी ने कहा "ये आपातकाल है क्योंकि बीजेपी जानती है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव हार जाएगी। इस हार के डर से वो ये सब कर रही है। आतिशी ने कहा हमारे कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन और विरोध कर रहे हैं, लेकिन पुलिस हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीट रही है। आपातकाल में भी यही हुआ था और आज अघोषित आपातकाल में भी यही हो रहा है।"
वहीं आप सांसद संजय सिंह को जब कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था तब उन्होंने कहा था "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 का चुनाव हार रहे हैं, इसलिए ऐसा कर रहे हैं. तय है कि वह चुनाव हारेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications