JNU के गेट और कैंपस के आसपास लगाए गए भगवा झंडे, पोस्टर पर लिखा- भगवा जेएनयू, पुलिस कर रही है मामले की जांच

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी में एक बार फिर विवाद गहराता हुआ नजर आ रहा है। बीते रामनवमी की घटना के बाद अब जेएनयू एक बार फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रावर की सुबह जेएनयू कैंपस के आसपास भगवा झंडे लगाए जाने का मामला सामने आया है। बता दें कि भगवा झंडे और पोस्टर हिंदू सेना की ओर से लगाए गए हैं। इसके अलावा कुछ पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिसपर भगवा जेएनयू लिखा हुआ है।

Recommended Video

      JNU controversy: Campus के बाहर क्यों लगाया Saffron झंडा ! जानें पूरा मामला | वनइंडिया हिंदी
      saffron flag near jnu campus and main gate by hindu sena

      वहीं इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने बयान दिया है। पुलिस ने कहा कि आज सुबह पता चला है कि जेएनयू के पास सड़क और आसपास के इलाकों में कुछ झंडे और बैनर लगाए गए हैं। हाल की घटनाओं को देखते हुए इन्हें तुरंत हटा दिया गया और उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

      वसंतकुंज(नार्थ) पुलिस ने जेएनूय मारपीट मामले में गुरुवार को 11 छात्रों से पूछताछ की। इनमें से आठ छात्र वामपंथी संगठनों के हैं,जबकि तीन छात्र एबीवीपी के हैं। इन छात्रों ने पूछताछ में एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। दूसरी तरफ पुलिस ने दोनों संगठनों के छात्रों से मारपीट की वायरल हो रही वीडियो की ओरिजनल कॉपी मांगी है। दिल्ली पुलिस जेएनयू प्रशासन को कावेरी हॉस्टल के स्टाफ से पूछताछ करने के लिए शुक्रवार को पत्र लिखने जा रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+