दिल्ली: क्लब में एंट्री को लेकर विवाद, बाउंसर्स पर महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप
नई दिल्ली, 25 सितंबर: राजधानी के एक क्लब में महिला के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि साउथ एक्सटेंशन पार्ट-1 इलाके में एक क्लब के बाउंसर्स ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
Recommended Video

पुलिस के मुताबिक घटना 18 सितंबर की सुबह करीब 2:14 बजे की है। उस वक्त पीड़िता का फोन पुलिस के पास आया था और उसने मदद मांगी। इस पर तुरंत एक टीम मौके पर पहुंची। जिस पर महिला के कपड़े फटे मिले। पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि क्लब के दो बाउंसर्स और मैनेजमेंट ने उसके साथ बदसलूकी की है। महिला ने क्लब वालों पर अनुचित तरीके से छूने का भी आरोप लगाया। पुलिस टीम ने शिकायत दर्ज करने के बाद पीड़ित को एम्स के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।
मामले में डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी के लिए क्लब आई थी, जहां एंट्री को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बाउंसर आक्रामक हुए और उसके दोस्तों को पीटा। फिलहाल पुलिस टीम वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। इसके अलावा बाउंसर्स की भी डिटेल निकाली जा रही। अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications